457cc इंजन, सुपरबाइक लुक और GP Replica वेरिएंट के साथ Aprilia RS 457 लॉन्च, अब पहले से सस्ती है कीमत
2026 Aprilia RS 457 Launch: अगर आप स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। दरसल Aprilia ने अपनी पॉपुलर एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक RS 457 को भारत में नई और कम कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। हालाकी यह बाइक पहले भी काफी चर्चा में रही है, लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद यह सीधे युवाओं और परफॉर्मेंस लवर्स को टारगेट करती नजर आ रही है।
कैसा है नई Aprilia RS 457 का डिजाइन?
डिजाइन के मामले में Aprilia RS 457 पूरी तरह अपनी ब्रांड पहचान को बरकरार रखती है और पहली नजर में ही एक असली सुपरबाइक जैसा एहसास देती है। बता दें कि इसमें कंपनी की सिग्नेचर सुपरसपोर्ट स्टाइलिंग देखने को मिलती है, जहां शार्प और एग्रेसिव बॉडीवर्क इसे भीड़ से अलग बनाता है।
ये भी पढ़ें: Aprilia ने भारत में लॉन्च की SR-GP Replica 175 स्कूटर, मिलेगा 174.7cc इंजन, TFT डिस्प्ले और MotoGP जैसी लुक
बाइक के ट्विन LED हेडलैम्प्स, नुकीली फ्रंट फेयरिंग और स्लीक टेल सेक्शन इसे बेहद स्पोर्टी लुक देते हैं। इसका ओवरऑल डिजाइन Aprilia की बड़ी RS सीरीज से इंस्पायर्ड है, जिस वजह से यह एंट्री-लेवल होने के बावजूद रोड पर एक फुल-फ्लेज्ड बिग बाइक की तरह दमदार प्रेजेंस दिखाती है, हालाकी इंजन कैपेसिटी मिड-रेंज है लेकिन स्टाइल में कोई समझौता नजर नहीं आता।
457cc इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आई नई Aprilia RS 457
Aprilia RS 457 के इंजन की बात करें तो इसमें दिया गया 457cc का लिक्विड-कूल पैरलेल-ट्विन इंजन, जो अपनी कैटेगरी में जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन करीब 47.6bhp की पावर और 43.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे बाइक तेज रफ्तार पर भी पूरी तरह कॉन्फिडेंट महसूस होती है।
इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और slipper clutch की मौजूदगी गियर शिफ्टिंग को स्मूद बना देती है। हालाकी यह एक स्पोर्ट्स बाइक है, लेकिन सिटी ट्रैफिक में भी इसका कंट्रोल और राइड क्वालिटी काफी बैलेंस्ड रहती है, जो इसे रोजमर्रा की राइडिंग के लिए भी भरोसेमंद बनाती है।
2026 Aprilia RS 457 फीचर्स
नई Aprilia RS 457 फीचर्स के मामले में अपने सेगमेंट की सबसे मॉडर्न और हाई-टेक स्पोर्ट्स बाइक्स में शामिल हो चुकी है। इस बाइक में ride-by-wire थ्रॉटल, अलग-अलग राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे एडवांस सेफ्टी और परफॉर्मेंस फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: दमदार इंजन, नए फीचर्स और शानदार लुक के साथ Honda ने लॉन्च की नई Hornet 2.0
साथ ही इसमें मिलने वाला 5-इंच का TFT डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिससे राइड के दौरान नेविगेशन और जरूरी नोटिफिकेशन आसानी से देखे जा सकते हैं। हालाकी अब कुछ दूसरी बाइक्स में भी ऐसे फीचर्स मिलने लगे हैं, लेकिन गौरतलब है कि Aprilia की बेहतरीन ट्यूनिंग और प्रीमियम प्रेजेंटेशन RS 457 को भीड़ से अलग और ज्यादा खास बना देती है।
कितना है नई Aprilia RS 457 की कीमत?
Aprilia ने भारतीय बाजार में नई RS 457 को 4.22 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च कर दिया है और यही इसकी सबसे बड़ी खबर है, क्योंकि यह कीमत पिछले 2025 मॉडल की 4.35 लाख रुपये पोस्ट GST कीमत से कम रखी गई है। बता दें कि कंपनी ने न तो इंजन में कोई कटौती की है और न ही फीचर्स में, फिर भी बाइक को सस्ता करना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
हालाकी प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में मुकाबला अब पहले से ज्यादा तेज हो चुका है, ऐसे में Aprilia की यह रणनीति ग्राहकों को सीधे आकर्षित करती है। वही पावर, वही टेक्नोलॉजी और अब कम कीमत मिलने से RS 457 फिर से उन राइडर्स के लिए मजबूत विकल्प बनकर उभरी है, जो बजट में एक प्रीमियम और भरोसेमंद स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं।
क्विकशिफ्टर के साथ Aprilia RS 457 GP Replica वेरिएंट भारत में लॉन्च
बता दें कि अप्रिलिया ने स्टैंडर्ड RS 457 के साथ-साथ इसका GP Replica वेरिएंट भी भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.37 लाख रुपये रखी गई है। यह वेरिएंट उन राइडर्स के लिए खास माना जा रहा है जो बाइक में रियल रेसिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं
ये भी पढ़ें: 5 मार्च को भारत में लॉन्च होगी Ducati Panigale V4, जानें इस सुपरबाइक के कीमत और फीचर्स
Aprilia RS 457 GP Replica में बाई-डिरेक्शनल क्विक शिफ्टर स्टैंडर्ड दिया गया है, जिससे बिना क्लच दबाए गियर अप और डाउन करना आसान हो जाता है और राइड और ज्यादा स्मूद व स्पोर्टी महसूस होती है। यह फीचर आमतौर पर महंगी सुपरबाइक्स में देखने को मिलता है, लेकिन Aprilia ने इसे इस सेगमेंट में देकर साफ कर दिया है कि वह परफॉर्मेंस के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहती।
