649cc इंजन और जबरदस्त कम्फर्ट के साथ Kawasaki की नई Vulcan S लॉन्च, जाने इस क्रूज़र बाइक की कीमत और फीचर
2026 Kawasaki Vulcan S: Kawasaki ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर मिड-साइज़ क्रूज़र बाइक Vulcan S को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब नए एमिशन नियमों के अनुरूप E20 फ्यूल कम्प्लायंट हो गई है। हालांकि डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कीमत, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस को देखते हुए यह बाइक एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अगर आप आरामदायक राइडिंग और स्मूद पावर डिलीवरी वाली क्रूज़र बाइक ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है।
2026 मॉडल Kawasaki Vulcan S में क्या है नया?
2026 मॉडल Kawasaki Vulcan S में बड़े बदलाव भले न दिखें, लेकिन जो अपडेट्स दिए गए हैं वे राइडर्स के लिए काफी काम के हैं। सबसे अहम बात यह है कि अब यह बाइक E20 फ्यूल कम्प्लायंट हो गई है, यानी नए एथेनॉल ब्लेंडिंग नियमों के हिसाब से पूरी तरह तैयार है और भविष्य में फ्यूल या रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई झंझट नहीं होगा।
वहीं पुराने पर्ल मैट सेज ग्रीन कलर को हटाकर नया मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक शेड दिया गया है, जो ज्यादा डार्क और प्रीमियम लुक देता है। इंजन की बात करें तो इसमें वही भरोसेमंद 649cc पैरेलल ट्विन, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 60.16 hp की पावर और 61 Nm का टॉर्क देता है, और खासतौर पर लो व मिड-रेंज में स्मूद और कंट्रोल्ड राइडिंग के लिए ट्यून किया गया है।
ये भी पढ़ें: Kawasaki Versys-X 300 के कीमतों में हुई बड़ी कटौती, ₹30,000 सस्ती हुई एडवेंचर बाइक; जानें किमत और फीचर
Vulcan S की पहचान इसका कम्फर्ट है, जहां लगभग 705 mm की लो सीट हाइट, फॉरवर्ड-सेट फुटपेग्स, चौड़ा हैंडलबार और लो-स्लंग सीट इसे हर हाइट के राइडर के लिए आसान बनाते हैं। सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे रियर मोनोशॉक दिया गया है, जो आरामदायक राइड पर फोकस करता है। वहीं सेफ्टी के लिए आगे-पीछे डिस्क ब्रेक और स्टैंडर्ड ड्यूल चैनल ABS मिलता है।
फीचर्स के मामले में बाइक सिंपल रखी गई है, जिसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जरूरी राइडिंग जानकारी, एडजस्टेबल लीवर्स और कम्फर्टेबल सीट शामिल हैं, यानी यह बाइक दिखावे से ज्यादा भरोसेमंद और यूजर-फ्रेंडली अनुभव देने पर ध्यान देती है।
2026 Kawasaki Vulcan S की भारत में कीमत
गौरतलब है कि 2026 Kawasaki Vulcan S को भारत में ₹8.13 लाख एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह बाइक पूरी तरह निर्मित यूनिट (CBU) के तौर पर भारत लाई जा रही है, जिसे देशभर में Kawasaki की अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।
कावासाकी इस क्रूज़र बाइक को उन राइडर्स के लिए पेश कर रही है जो भारी और बहुत बड़ी क्रूज़र बाइक की जगह एक ऐसी बाइक चाहते हैं, जो रोजमर्रा की सवारी में भी आरामदायक हो और हाईवे पर भी थकान न दे।
ये भी पढ़ें: Kawasaki ने Versys-X 300 का 2026 मॉडल किया लॉन्च, पुराने कीमत पर मिलेगा नया कलर और दमदार इंजन
₹8.13 लाख की कीमत के साथ यह बाइक मिड-साइज़ क्रूज़र सेगमेंट में अपनी जगह बनाती है और खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो छोटी बाइक से अपग्रेड करना चाहते हैं, बहुत भारी क्रूज़र नहीं चाहते और एक प्रीमियम लेकिन प्रैक्टिकल क्रूज़र की तलाश में हैं।
