Buxar Vikas Yojana 2025: बक्सर जिले के विकास के लिए 257 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं से बक्सर शहर न सिर्फ आधुनिक बनेगा, बल्कि यहां के लोगों की कई समस्याओं का स्थायी समाधान भी हो सकेगा। इन योजनाओं में गैस पाइपलाइन से लेकर गंगा घाटों का पुनर्निर्माण समेत कई और योजनाएं शामिल है।
Buxar: बिहार के बक्सर जिले से बेहद खास खबर सामने आ रही है । वहीं अब बात करें उसे खबर की तो, Buxar के विकास को नई दिशा देने के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया गया है। दरसल जिले के विकास के लिए 257 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के संदर्भ में BJP के लोकसभा प्रत्याशी और प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बक्सर जिले के लिए 257 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई है।
यह भी पढें: प्रयागराज के मंदिर में बम की सूचना, मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ता, NSG और ATS की टीम
Buxar Vikas Yojana 2025: बक्सर के विकास में ऐलान कि गई योजनाएं
बता दे जिले के विकास के लिए चल रही इन योजनाओं (Buxar Vikas Yojana 2025) से बक्सर शहर न सिर्फ आधुनिक बनेगा, बल्कि यहां के लोगों की कई समस्याओं का स्थायी समाधान भी हो सकेगा। अब आगे बात करें Buxar के विकास कि दिशा में ऐलान किये गए उन योजनाओं पर तो:
जलजमाव और गंदगी से छुटकारा
बता दे की शहरवासियों को जलजमाव और गंदगी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए, गंदे पानी को शोधित कर गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इस परियोजना से शहर की जल निकासी व्यवस्था बेहतर बन सकेगी। मौजूदा जानकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट अगले दो वर्षों में पूरे होने की उम्मीद है।
पुनर्निर्मित होंगे ऐतिहासिक घाट
बक्सर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाने के लिए 19 घाटों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। बता दे की इस योजना के तहत अहिल्या घाट से लेकर जेल घाट तक सभी घाटों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इन सुविधाओं में चेंजिंग रूम, शौचालय, शुद्ध पेयजल और उचित प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। योजना के तहत इन घाटों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) का काम प्रगति पर है। यह कदम न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि Buxar के ऐतिहासिक महत्व को भी संरक्षित करेगा।
डेड नहर को मिलेगा नया जीवन
इस विकास परियोजना का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा शहर की डेड नहर का विकास है। दरअसल शहरों में मौजूद नहर के दोनों किनारों पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा, जिससे लोग आराम से टहल सकें। इसके अलावा, गंगा नदी का पानी नहर में पहुंचाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है, जिससे नहरो में बोटिंग की सुविधा विकसित की जाएगी। बता दे कि विभाग की तरफ से यह कदम बक्सर में पर्यटन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
घर-घर पहुंचेगी गैस पाइपलाइन
बता दे की बक्सर वासियों के लिए एक और खुशखबरी यह है कि जल्द ही शहर में पाइपलाइन के जरिए घर-घर गैस की आपूर्ति शुरू होगी। डुमरांव में इस योजना का काम पहले ही शुरू हो चुका है। पेट्रोलियम मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद यह कार्य और तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस सुविधा से शहरवासियों को एलपीजी सिलेंडर की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जीवन आसान बनेगा।
मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओं की समीक्षा
भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी “प्रगति यात्रा” के दौरान बक्सर का दौरा करेंगे। इस दौरान शहर में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यदि किसी योजना में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री इस यात्रा में नई विकास योजनाओं (Buxar Vikas Yojana 2025) का ऐलान भी कर सकते हैं।
बक्सर शहर को मिलेगी नई पहचान
इस महत्वाकांक्षी योजना (Buxar Vikas Yojana 2025) के लागू होने से बक्सर शहर को एक नई पहचान मिलेगी। जल निकासी, पर्यटन, और घरेलू सुविधाओं में सुधार से शहरवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा। वहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्निर्माण से बक्सर का ऐतिहासिक महत्व और अधिक बढ़ेगा। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के समन्वय का परिणाम है। शहर के विकास की दिशा में उठाए गए ये कदम बक्सर को आधुनिक और सुसज्जित बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
One thought on “Buxar Vikas Yojana 2025: 257 करोड़ की योजनाओं से Buxar को मिलेगी नई पहचान, बदलेगी शहर की तस्वीर”