7025mAh बैटरी और अल्ट्रा-थिन बेज़ेल्स के साथ आ रहा है OPPO का नया फ्लैगशिप फोन, जानें क्या होगा खास
OPPO Find X9s Launch Date: स्मार्टफोन की दुनिया में एक बार फिर हलचल मचने वाली है क्योंकि OPPO अपने नए डिवाइस के साथ बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी 21 अप्रैल को ऐसा लॉन्च करने वाली है जिस पर टेक प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। 7025mAh बैटरी, नया डिजाइन और दमदार प्रोसेसर जैसी खूबियों के साथ यह फोन चर्चा में है। इसका ग्लोबल और इंडिया रोलआउट भी करीब माना जा रहा है, जिससे यूज़र्स की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
OPPO Find X9s स्पेसिफिकेशन
OPPO के नये फोन Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हो चुकी है, जो इसे तेज परफॉर्मेंस देने वाला बनाता है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक Find X9s Pro में डुअल 200MP कैमरा सेटअप मिल सकता है, लेकिन यह मॉडल सिर्फ चीन तक सीमित रह सकता है, जबकि ग्लोबल यूज़र्स को थोड़ा अलग कैमरा कॉन्फिगरेशन वाला Find X9s देखने को मिलेगा।
डिजाइन की बात करें तो फोन ऑरेंज, लाइट पर्पल और डार्क ग्रे या ब्लैक कलर में आएगा, जिसमें स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल होगा लेकिन Pro जैसा एक्सटेंडेड लुक नहीं मिलेगा। इसके अलावा इसमें फ्लैट डिस्प्ले के साथ बेहद पतले 1.15mm बेज़ेल और LIPO पैकेजिंग दी जा सकती है, जिससे स्क्रीन और ज्यादा फुल व्यू लगेगी।
सबसे बड़ी खासियत इसकी 7025mAh बैटरी हो सकती है, जो आराम से एक दिन से ज्यादा चल सकती है, साथ ही इसमें 50MP मेन सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
कब लॉन्च होगा OPPO Find X9s?
OPPO इस बार 21 अप्रैल को एक बड़ा लॉन्च इवेंट करने जा रही है, जहां चीन में OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s Pro को पेश किया जाएगा, वहीं इसी दिन OPPO Find X9s के ग्लोबल लॉन्च की भी पूरी तैयारी चल रही है। कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफिशियल तारीख कन्फर्म नहीं की है, लेकिन सभी संकेत यही दिखा रहे हैं कि OPPO एक साथ कई देशों के मार्केट को टारगेट कर रही है।
भारत में भी इस फोन की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है, क्योंकि फरवरी में हुए MediaTek इवेंट के दौरान खुद कंपनी ने साफ कर दिया था कि Find X9s भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, फोन की कीमत और फाइनल स्पेसिफिकेशन का पूरा खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगा।
