Baba Siddique Murder: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या, बाबा सिद्दीकी पर अपराधियों ने की 6 राउंड फायरिंग

Baba Siddique Murder
1 min read

Baba Siddique Murder: नमस्कार दोस्तों बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले व्यक्ति जो बाबा सिद्दीकी नाम से प्रसिद्ध हैं, अब उनकी हत्या हो गई है। आपको बता दें कि शनिवार कि देर रात कुछ अपराधियों ने बाबा सिद्दीकी पर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी पर घटना के बाद उन्हें आनन फानन में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कहा जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी पर दो से तीन राउंड फायरिंग किया गया है। बता दें कि इस घटना को बांद्रा ईस्ट इलाके के खेर नगर में अंजाम दिया गया है। बता दें कि खेर नगर के राम मंदिर इलाके में तीन से चार युवकों ने बाबा सिद्दीकी पर दो से तीन राउंड फायरिंग कर के उनकी हत्या कर दी है।

कौन थें Baba Siddique

अब बात करें कि आखिर कौन थें Baba Siddique, तो उनका पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी था। बाबा सिद्दीकी के पिता बांदरा में वॉच मेकर का काम किया करते थे। बाबा सिद्दीकी भी अपने पिता के साथ काम में उनका हाथ बटाया करते थे। लेकिन जिस उम्र में सभी पढ लिख कर एक अच्छी नौकरी करना चाहते हैं उस वक़्त बाबा सिद्दीकी की राजनीति में रुचि जागी और उसके बाद उन्होंने पॉलिटिक्स में कदम रखा। जहाँ आगे बढते हुवे आखिर कार ऐसी धमक बना ली कि राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक उनका दबदबा बन गया। कहा जा रहा है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की मदद करने के लिए हर समय उपलब्ध रहते थें।

बाबा सिद्दीकी का राजनीतिक करियर

उन्हें राजनीति में काफी दिलचस्पी थी जिस वजह से वो अपने छात्र जीवन में ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। वहा से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करते हुए अलग-अलग आंदोलनों से जुड़ते चले गएं। बता दें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद Baba Siddique ने दो बार म्युनिसिपल कॉरपोरेटर के तौर पर काम किया था। इसके बाद बाबा तीन बार कांग्रेस पार्टी से महाराष्ट्र विधानसभा में एमएलए भी रह चुके थे। इसके अलावा मुंबई में उन्हें जन नेता के तौर पर भी जाना जाता था।  बता दें कि बाबा सिद्दीकी, पहले कांग्रेस पार्टी के नेता थें। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले, उन्होंने अजीत पवार गुट वाली एनसीपी का हाथ थाम लिया।

Baba Siddique: बॉलीवुड में था दबदबा

आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड में काफी दबदबा था। आप यूँ कह सकते हैं की Baba Siddique के फरमान को नकारना बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी के बस कि बात नहीं थी। बतौर उदाहरण सायद आपको याद हो कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बीच, कटरीना के बर्थडे पार्टी के दौरान बुरी तरह झगड़ा हो गया था। जिसके बाद कई सालों तक दोनों स्टार्स ने आपस में बात नहीं की, लेकिन दोनों स्टार्स को बाबा सिद्दीकी ने अपने इफ्तार पार्टी में बुलाकर उनके बीच सुलह करवाया था। जिसके बाद कई सालों तक एक दूसरे से दूर रहने वाले सलमान और शाहरुख बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में गले मिलते नजर आए थें और फिर दुबारा दोनों के बीच संबंध पहले की तरह सामान्य हो गया।

Baba Siddique Murder: क्या है जांच रिपोर्ट

पुलिस जांच में पता चला है कि Baba Siddique कि हत्या (Baba Siddique Murder) बेहद करीब से गोली मार कर कि गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में तीन हमलावर थें जिन्होंने अपना चेहरा रूमाल से ढक कर रखा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि हमलावर गोली मारने के बाद वहाँ से भागने लगे। लेकिन भीड़ ने उनमें से दो लोगों को पकड़ने में सफल रही। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। बता दें कि घटनास्थल से मिली पिस्तौल 9.9 MM की  और काफी एडवांस बताई जा रही है। बताया गया है कि इस पिस्तौल में डिटैचेबल मैगजीन और 13 राउंड कि फायरिंग होती है।

यूपी के बहराइच से हैं शूटर

आपको बता दें कि एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा दो आरोपी हैं। ये दोनों ही शूटर यूपी के बहराइच से हैं। इनमें से शिवा फरार है, जबकि धर्मराज को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी पर तीन शूटरों ने 6 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली उनके सीने में भी लगी थी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बिहार के शराब तस्कर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया ढेर। Noida कि STF ने किया एनकाउंटर

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Baba Siddique Murder: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या, बाबा सिद्दीकी पर अपराधियों ने की 6 राउंड फायरिंग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *