Delhi Pollution: जानलेवा हो रही है राजधानी दिल्ली कि हवा। 400 के पार पहुंचा AQI, विशेषज्ञों कि बढी चिंता

Delhi Pollution
1 min read

Delhi Pollution: नमस्कार दोस्तों देश में इन दिनों त्योहारों के बीच राजधानी दिल्ली, दिन प्रतिदिन जानलेवा होती जा रही है। दरअसल एक तरफ जहां पूरे देश में दिवाली का हर्षो उल्लास और जश्न का माहौल है वही देश की राजधानी दिल्ली में लोगों ने प्रदूषण के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि हलिया मामला वायु प्रदूषण को लेकर आया है जहां लोग धुंध और वायु प्रदूषण के कारण श्वसन संबंधी समस्याएं और आंखों में जलन जैसे दिक्कत से पीड़ित होते दिखे। आपको बता दे की राजधानी दिल्ली की यह स्थिति दिवाली से पहले की है ऐसे दिवाली के पटाखे के बाद राजधानी की क्या स्थिति होगी यह बेहद चिंता का विषय बन चुका है।

प्रदूषण को लेकर विशेषज्ञों कि बढी चिंता

आपको बता दे की राजधानी दिल्ली के प्रदूषण (Delhi Pollution) को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उसके मुताबिक आनंद विहार में AQI 400 के लेवल को पार कर दिया है, जिसके बाद इस इलाके के वायु गुणवंता को लेकर विशेषज्ञों के बीच काफी चिंता बढ़ गई है। अब जैसा कि हमने आपको बताया कि यह स्थिति दिवाली से पहले की है, ऐसे में विशेषज्ञों के बीच सबसे बड़ी चिंता दिवाली के बाद होने वाले प्रदूषण को लेकर है। विशेषज्ञ ने अनुमान जताया है की दिवाली के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ सकती है।

पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

आपको बता दे की इन दिनों राजधानी दिल्ली कई वजह से वायु प्रदूषण (Delhi Pollution) का मार झेल रही है। इस प्रदूषण के पीछे मुख्य कारण पटाखों का धुंआ और पराली को जलाना बताया जा रहा है। जब कि इन सब के बाद प्रदूषण के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेवार फैक्ट्रि और गाड़िया हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली में प्रशासन ने पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।  ये भी पढें: Israel Iran जंग में भारत पर पडेगा बुरा असर

ऐसा कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने यहां पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ऐसे लोग जो पहले से सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं उनके लिए वायु का यह गुणवंता जानलेवा हो सकता है।

जहरीली होती जा रही है दिल्ली की हवा

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक आज यानी गुरुवार को सुबह के लगभग 8 बजे, आनंद विहार का औसत AQI 419 था। बता दे की आनंद विहार के अलावा दिल्ली के बाकी के हिस्सों में भी प्रदूषण (Delhi Pollution) अपना प्रकोप दिख रहा है । इसके बाद कुछ क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता कहीं खराब, तो कहीं बहुत खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में दिवाली के पटाखे और खेतों में पराली इसके अलावा डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने के परिणाम स्वरूप इन स्थानों में हवा की गुणवत्ता और भी खराब हो सकती है।

आने वाले दिनों में AQI लेवल के बढ़ने के हैं पूरे आसार

बता दे की वायु की गुणवंता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ऐसे मरीज जो श्वसन, हृदय, निमोनिया या अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों सहित दीर्घकालिक स्थितियों वाले लोगों को इन दिनों अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि 400 AQI एक बेहद खतरनाक लेवल है, जबकि आने वाले दिनों में AQI लेवल के बढ़ने के पूरे आसार हैं। जो की स्वास्थ्य संबंधित बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक होने वाला है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Delhi Pollution: जानलेवा हो रही है राजधानी दिल्ली कि हवा। 400 के पार पहुंचा AQI, विशेषज्ञों कि बढी चिंता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *