Bihar Bijli Smart Meter ऐप में आई खराबी, रिचार्ज ना होने के कारण कहीं कट ना जाए बिजली

Bihar Bijli Smart Meter App having glitch
1 min read

Bihar Smart Meter: नमस्कार आप सभी को, बिहार इन दिनों स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अपने घर अथवा कारखाने के बिजली मीटर को लेकर एक नए तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से बिहार के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को “Bihar Bijli Smart Meter App” को खोलने में परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं कहना है कि वह चाह कर भी उस एप्लीकेशन को ऑपरेट नहीं कर पा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप स्मार्ट मीटर ऐप को नहीं खोल सकते, इसलिए वे ना तो रिचार्ज और ना ही बैलेंस चेक कर सकते हैं। अब उपभोक्ताओं को डर लगने लगा है कि रिचार्ज ना होने के कारण कहीं कट ना जाए बिजली।

Bihar Bijli Smart Meter ऐप में तकनीकी खराबी

बता दें कि स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बिजली स्मार्ट मीटर ऐप (Bihar Bijli Smart Meter App) में कुछ तकनीकी खराबी आया है जिसे ठीक किया जा रहा है। अधिकारियों ने इस संदर्भ में बताया है कि जब तक ऐप से जुड़े इस समस्या का निवारण नहीं हो जाता है है, तब तक अगर किसी उपभोक्ता का मीटर बैलेंस माइनस में भी है, तो भी ऐप के ठीक होने तक बिजली बंद नहीं होगी।


मगर यहां आपको बता दें कि यह जानकारी स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों से प्राप्त की गई है। इस संदर्भ में अभी तक बिजली विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर किसी तरह की जानकारी अथवा सूचना उपभोक्ता के लिए जारी नहीं की गई है।

बिजली विभाग का कस्टमर केयर नंबर जरूरत पड़ने पर नदारद

बता दे कि कुछ लोगों ने यह भी शिकायत किया है की बिहार के बिजली विभाग का कस्टमर केयर नंबर 1912 भी जरूरत पड़ने पर नदारद साबित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी कस्टमर केयर नंबर 1912 पर कॉल किया जा रहा है तो, या तो कॉल लग नहीं रही है या फिर कॉल लग रही है और सामने कोई फोन रिसीव भी कर रहा है तो वह समस्या का निवारण करने में वह या तो असमर्थ हो जा रहा है या फिर नजदीकी विद्युत विभाग में बात करने को कह रहा है।

Smart Meter लगाने के प्रति धड़ल्ले से विभाग हो रही है तत्पर

लोगों का कहना है कि जिस तरह धड़ल्ले से विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के प्रति तत्पर हो रही है, ठीक उसी प्रकार उन्हें ग्राहकों के सुविधाओं और उनके नए नए संसाधनों के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों का भी ध्यान रखना होगा। आपको बता दे की फिलहाल जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक बिहार में 2 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से तकरीबन 50 लाख स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। जब कि बाकी के बचे हुए सभी घरों में वर्ष 2025 तक स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

एक हफ्ते तक नहीं काटी जाएगी बिजली

बता दे की Bihar Bijli Smart Meter App के ठप पड़ जाने से, जितना विभाग को चिन्ता नहीं होगा उससे कई ज्यादा फिक्र लोगों को हो रही है। दरअसल उपभोक्ताओं को Bihar Bijli Smart Meter App के ठप पड़ जाने से, अब इस बात की चिंता सताने लगी है कि कहीं रिचार्ज ना हो पाने के कारण उनकी बिजली कट न जाए। हालांकि सरकार की तरफ से ऐसा कहा गया है कि उपभोक्ताओं के Smart Meter का बैलेंस खत्म होने के बाद भी एक हफ्ते तक बिजली काटी नहीं जाएगी। ये भी पढें

बावजूद इसके लोगों के मन में इस बात का संसय है कि अगर यह परेशानी एक हफ्ते से ज्यादा दिनों तक बरकरार रही तो ऐसी स्थिति में उपभोक्ता आखिर रिचार्ज करें तो करेंगे कैसे। और रिचार्ज ना होने के कारण कहीं उनकी बिजली कट ना जाए। बता दें कि बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर राजनीति शुरू हो चुकी है। विपक्षी दल अभी भी विरोध कर रहे हैं। राजद, कांग्रेस और वाम दलों द्वारा स्मार्ट मीटरों को समाप्त करने की मांग की गई है। साथ ही, सरकार के खिलाफ विपक्ष के हाथ स्मार्ट मीटर ऐप ठप पड जाने से नया मुद्दा हाथ लग गया है‌।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *