Virat Kohli Birthday: आज है भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली का 36 वा जन्मदिन, पढ़िए विराट कोहली से जुड़ी कुछ खास बातें

Virat kohli birthday today
1 min read

VVirat Kohli Birthday: नमस्कार दोस्तों, आज तारिख है 5 नवंबर 2024, और आज के दिन‌ हमारे भारतीय टीम के हीट मशीन कहे जाने वाले बेहतरीन बल्लेबाज Virat Kohli का 36 वा जन्मदिन मनाया जा रहा है। ऐसे में विराट कोहली को आज उनके जन्मदिन पर उनके प्रशंसक उन्हें तमाम तरह के तोहफे देंगे। मगर फिलहाल एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, और बात करें उस वीडियो के दृश्य की, तो वायरल वीडियो में देखा गया है कि कोहली के एक फैन ने तौफे के रूप में उन्हें हनुमान जी की फोटो दी है। अब यहां आपको बता दें कि विराट कोहली हनुमान जी के भक्त हैं, जिस वजह से तोहफे में हनुमान जी की फोटो मिलने के बाद कोहली के चेहरे पर खुशी देखी गई।

Virat Kohli birthday: आध्यात्मिक व्यक्ति हैं विराट कोहली

आपको बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज 36 वर्ष के हो चुके हैं, यानि आज 5 नवंबर 2024 को अपना 36वां जन्मदिन (Virat Kohli birthday) मना रहे है। ऐसे में उनके जन्म दिवस के मौके पर आपको बता दे की बल्लेबाज कोहली एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक Virat Kohli ने वर्ष 2022 के नवंबर महिने में उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीम करौली का दर्शन किया था। जिस दौरान उनकी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद थीं। बता दें कि मान्यताओं के अनुसार नीम करौली बाबा हनुमान जी के एक स्वरूप माने जाते हैं। कोहली पिछले 15 सालों से भारतीय क्रिकेट टीम की सेवा कर रहे हैं। वे 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीत के साथ सुर्खियों में आए और तब से उन्होंने लगातार दुनिया को उत्कृष्टता और अथक दृढ़ संकल्प दिखाया है।

मैचों के दौरान Virat Kohli का प्रदर्शन

अब अगर Virat Kohli के फिलहाल के समय में मैचों के दौरान प्रदर्शन की बात करें, तो पिच पर टिके रहने में इन दिनों कोहली को काफी दिक्कत आ रही है। दरसल न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ बिते कुछ दिनों में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली मात्र 93 रन ही बना पाए। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अपने जन्मदिन से ठीक पहले इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजरना पड़ा है। दरसल स्पिन बॉलर के खिलाफ कोहली का बैट खुल कर प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की छह पारियों में उनका औसत रन रेट 15.50 का रहा है। ऐसे में विराट के जन्मदिवस पर हर कोई उनके फॉर्म में लौटने की प्रार्थना कर रहा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण 0-3 से जीत दर्ज किया है।

भारतीय टीम के कप्तान के रूप में कोहली ने बिताया अपने करियर के सबसे सफल वर्षों में से एक

बता दें कि जून में भारत के विश्व कप जीतने के साथ, कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अपने करियर के सबसे सफल वर्षों में से एक वर्ष बिताया है। भले ही 2024 उनका सर्वश्रेष्ठ सत्र न रहा हो, लेकिन लाखों वफ़ादार प्रशंसक अभी भी कोहली का बहुत सम्मान करते हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की तरह, कोहली भी अब हर घर में जाना-पहचाना नाम बन गए हैं। वहीं अब कुछ लोगों को लगता है कि उनकी प्रसिद्धि, उनके पूर्व समकालीनों की प्रसिद्धि से कम हो गई है। लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे Virat Kohli अपने चौथे दशक में प्रवेश कर रहे हैं, उस हिसाब से कोहली को अपने प्रतिभा को फिर से जीने के लिए काफी मेहनत करना होगा।

Virat Kohli कि कुछ खास उपलब्धियां

आपको बता दे की भारतीय टीम के हिट मशीन कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कुछ खास उपलब्धियां के कारण भी जाने जाते हैं। जिनमें से कुछ कि अगर हम बात करें तो विराट कोहली के नाम ICC इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली ICC इवेंट में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने के मामले में भी नंबर 1 हैं. कोहली के नाम ICC इवेंट में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. दुनिया के एक्टिव क्रिकेटर्स के बीच Virat Kohli वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में दो बार 11-11 शतक जड़े हैं.हैं

भारतीय टीम के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं विराट…

आपको बता दें कि भारतीय टीम के विराट एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने लगातार तीन वनडे मैचों में शतक जड़े हैं। विराट ने ICC के नॉक आउट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। कोहली ने ICC के नॉक आइट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। विराट अकेले खिलाड़ी हैं जिन्होंने ICC के तीनों मैचों में 50 से अधिक का औसत हासिल किया है। विराट कोहली ने एक दशक में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। Virat Kohli एक दशक में सबसे अधिक शतक ठोकने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने एक दशक में सबसे अधिक मैच प्लेयर का रिकॉर्ड बनाया है। विराट उन दो भारतीयों में से एक है, जिन्होंने SENA देशों में टेस्ट और वनडे में शतक लगाए हैं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *