Srinagar Grenade Attack: जम्मू कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी गिरफ्तार

Srinagar Grenade Attack Latest Update
1 min read

Srinagar Grenade Attack: जम्मू कश्मीर पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दे कि जम्मू कश्मीर के राजधानी श्रीनगर की संडे मार्केट में हुवे ग्रेनेड हमले में, जम्मू-कश्मीर पुलिस (jammu kashmir police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों कि गिरफ्तारी कि गई है।

Srinagar Grenade Attack: गिरफ्तार किए गए सभी आतंकवादी

मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आतंकवादी, श्रीनगर शहर के रहने वाले हैं। बता दें कि ग्रेनेड हमले (Srinagar Grenade Attack) में तीनों आतंकवादीयो की गिरफ्तारी बड़ी सफलता मानी जा रही है। वही इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन आतंकवादियों से आगे की पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इन आतंकवादियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद प्रशासन द्वारा आगे ठोस कदम उठाया जाएगा।

गिरफ्तार आतंकियों कि पहचान

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर पुलिस (jammu kashmir police) द्वारा जो तीन आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं उनकी पहचान ओसामा यासीन शेख, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर शेख के रूप में हुई है। पुलिस को इस मामले में मिली सफलता के बाद अधिकारियों का कहना है कि श्रीनगर में हुए ग्रेनेड हमले (Srinagar Grenade Attack) को अंजाम देने वाले आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी का कहना है कि ओसामा यासीन शेख और अफनान मंसूर शेख ने शांति और सामान्य गतिविधियों को बाधित करने के इरादे से नागरिकों पर ग्रेनेड फेंका था।

 

TRC ऑफिस के पास घातक हमला

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार 3 नवंबर को TRC ऑफिस के पास घातक हमला (Srinagar Grenade Attack) हुवा था।‌ इस हमले में कुछ आतंकवादियों ने संडे बाजार के भीड़ भाड़ वाले इलाके में ग्रेनेड से हमला किया था। इस ब्लास्ट की चपेट में बाजार में मौजूद लोगों की भीड़ आ गई, जिसमें तकरीबन 12 लोगों के जख्मी होने की पुष्टि की गई थी। जबकि इस घटना से ठीक एक दिन पहले, खानयार में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। लेकिन इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया था।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *