बक्सर में मनबढंत युवाओं ने पुलिस संग कि हाथापाई, घटना में पुलिस कर्मि हुवें चोटील; 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Deval Bridge Incident in Buxar District
1 min read

Deval Bridge Incident: लोगों के बीच खत्म हो गया पुलिस का खौफ। मनबढंत युवाओं ने पुलिस संग किया हाथापाई। घटना में पुलिस कर्मि हुवें चोटील। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी।

Buxar: बिहार के बक्सर जिले में पुलिस का खौफ लोगों के बीच मानों खत्म सा हो गया है। जिसका जिता जागता मिसाल, बक्सर जिले में देवल पुल के पास से सामने आया है। दरसल एक तरफ जहां अपराधी दिन दहाड़े, बेखौफ तरीके से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा भी मामला सामने आ रहा है, जहाँ कुछ बाइक सवार लोगों ने पुलिस के काम में रूकावट डाल दिया, और मामला यहीं खत्म नहीं हुवा। क्योंकि मनबढंत युवाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई भी करना सुरू कर दिया ।

Deval Bridge Incident: पुलिस वालों से बहस बाजी और तू तड़ाक

ऐसे में अब पूरे घटना (Deval Bridge Incident) पर विस्तार से बात करें तो, कुछ बाइक सवार युवक उत्तर प्रदेश से देवल पुल के रास्ते बिहार के बक्सर जिले में प्रवेश कर रहे थें। वहीं अपनी ड्यूटी पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम, उत्तर प्रदेश से बिहार के सीमा प्रवेश कर रहे हैं लोगों की जांच करने के क्रम में उन मोटरसाइकिल सवार युवाओं को भी रोकने का कोशिश किया। बहरहाल जब उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के लिए उन्हें रोका तो वे सभी तेवर दिखाने लगें। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवको नें जांच के दौरान पुलिस वालों से बहस बाजी करते हुए तू तड़ाक पर उतर आएं।

घटना में पुलिस कर्मि हुवें चोटील

वहीं इस मामले (Deval Bridge Incident) में पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक, जांच से बचने हेतु स्थानीय होने का रोब दिखाते हुए, बहस बाजी करने लगें। पुलिस विभाग के एक सिपाही ने बताया कि बाइक सवार यूवक जांच से बचने के लिए उत्पाद विभाग की टीम संग धक्का-मुक्की भी किया। जिस वजह से कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोटे आइ है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त इन्हें तलाशी के लिए रोका गया उस वक्त कुल तीन युवक थे। जिन्होंने बहस बाजी और धक्का-मुक्की  करने जैसे अपने हथकंडो को अपनाने के बाद, गांव से भीड़ को इकट्ठा करना सुरू कर दिया।

 

7 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बताया जा रहा है कि गांव से आए लोग भी पुलिस के साथ उलझने लगें, जिससे स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। हालांकि इन सब के बीच पुलिस ने मौके से छोटू चौधरी नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कई अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना में शेष मुनि चौधरी, चंदन चौधरी और छोटू चौधरी सहित कुल सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिनकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ेंः व्यक्ति के जीवन में बड़े नुकसान का कारण बन सकता है पुखराज

बता दें कि इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं तनावपुर्ण माहौल देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। पुलिस विभाग का कहना है की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके अलावा आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर में मनबढंत युवाओं ने पुलिस संग कि हाथापाई, घटना में पुलिस कर्मि हुवें चोटील; 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *