27 अक्टूबर से खुल रहा है Jayesh Logistics का IPO, जानें प्राइस बैंड और GMP समेत सभी मुख्य बातें

Jayesh Logistics IPO Details
1 min read

IPO Details: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए एक नई अवसर की शुरुआत होने जा रही है। Jayesh Logistics IPO अगले हफ्ते खुलने वाला है, जिसका लक्ष्य लगभग ₹28.64 करोड़ जुटाना है। हालाकि यह एक SME IPO है, लेकिन इसमें निवेशकों के लिए कई अहम बातें जानना बेहद जरूरी हैं।

Jayesh Logistics IPO की मुख्य जानकारी

IPO तारीखें: Jayesh Logistics IPO सोमवार, 27 अक्टूबर से खुलकर बुधवार, 29 अक्टूबर तक चलेगा। निवेशक इस दौरान शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IPO साइज और स्ट्रक्चर: कंपनी इस IPO के जरिए कुल ₹28.64 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि यह सिर्फ़ नई शेयरों की बिक्री है, यानी फंड सीधे कंपनी को जाएगा। कोई ऑफ़र फॉर सेल नहीं है।

प्राइस बैंड और लॉट साइज: Jayesh Logistics IPO का प्राइस ₹116 से ₹122 प्रति शेयर रखा गया है। निवेशक कम से कम 1,000 शेयर यानी एक लॉट में आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई निवेशक IPO के ऊपरी प्राइस बैंड पर दो लॉट्स का आवेदन करता है, तो उसे लगभग ₹2,44,000 निवेश करने होंगे।

ये भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट कर सकेंगे पेमेंट, RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपया e₹; जानें इसकी खासियत

IPO से जुटाए गए फंड का उपयोग

Jayesh Logistics ने अपने IPO से जुटाए गए धन के उपयोग की एक स्पष्ट रणनीति तय की है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल नए साइड वॉल ट्रेलर खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने, अपने Smart Logistics Application के दूसरे चरण को लागू करने और कॉर्पोरेट कार्यों के विस्तार के लिए करेगी।

बता दें कि यह कदम कंपनी की लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेवाओं को और मज़बूत बनाएगा, जिससे उसकी संचालन क्षमता और ग्राहक सेवा दोनों में सुधार की उम्मीद है।

निवेशकों के लिए आरक्षण और मैनेजमेंट

Jayesh Logistics IPO में निवेशकों के लिए आरक्षण का संतुलित ढांचा तय किया गया है ताकि सभी वर्गों के निवेशकों को मौका मिल सके। इसमें अधिकतम 50% हिस्सेदारी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित रखी गई है, जबकि कम से कम 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) को मिलेगा।

बता दें कि इस इश्यू का संचालन Indcap Advisors द्वारा बतौर बुक रनिंग लीड मैनेजर किया जा रहा है, वहीं Kfin Technologies रजिस्टार की भूमिका निभा रही है, जो निवेश से जुड़े सभी तकनीकी और प्रशासनिक कार्य संभालेगी।

ये भी पढ़ें: Robert Kiyosaki ने दी चेतावनी! आने वाली है इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट, जानिए निवेशकों के लिए क्या दी सलाह

Jayesh Logistics कंपनी प्रोफ़ाइल

Jayesh Logistics देश की एक भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन कंपनी है, जो रोड और रेलवे के ज़रिए फ्रेट सेवाएं प्रदान करती है। इसके साथ ही कंपनी लोडिंग-अनलोडिंग, ट्रक ऑन हायर, कस्टम क्लियरेंस और मशीनरी ऑन हायर जैसी कई गैर-फ्रेट सेवाएं भी देती है।

कंपनी का ग्राहक नेटवर्क 200 से अधिक इंडस्ट्रीज़ तक फैला हुआ है, जिनमें इस्पात, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, इंजीनियरिंग और हेवी मशीनरी सेक्टर शामिल हैं।

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

इस समय Jayesh Logistics IPO का कोई ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) नहीं दिख रहा है, जिससे शुरुआती लिस्टिंग गेन की उम्मीद कम है। लेकिन लंबी अवधि के निवेशक इस IPO को कंपनी की विकास यात्रा में शामिल होने के अवसर के रूप में देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अब कचड़े से बनेगी भारत की सड़के, जानिए क्या है नितिन गडकरी का पूरा प्लान, जो बदलेगा देश का रोड नेटवर्क

बता दें कि किसी भी IPO में निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना हमेशा एक समझदारी भरा कदम होता है, क्योंकि बाजार की स्थिति पलभर में बदल सकती है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →