31 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आपका Aadhaar, नए नियम नहीं माने तो PAN और बैंकिंग सेवाएं होंगी बंद
Aadhaar Rules Change 2025: साल 2026 से ठीक पहले UIDAI आधार से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। 31 दिसंबर 2025 की आधी रात के बाद आधार, PAN और बैंकिंग से जुड़े कई पुराने नियम बदल जाएंगे। अगर आपने समय रहते ये काम नहीं किए, तो PAN निष्क्रिय होने से लेकर सरकारी सेवाएं रुकने तक की नौबत आ सकती है।
नए साल से पहले आधार से जुड़े बड़े बदलाव
बता दें कि नए साल से ठीक पहले UIDAI आधार से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव करने जा रही है, जो सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं। Aadhaar Rules Change 2025 के तहत डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा, ताकि आधार डेटा का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।
नए आधार कार्ड डिजाइन, PAN लिंकिंग की सख्त डेडलाइन और फेस ऑथेंटिकेशन को कानूनी मान्यता जैसे बदलाव हर उस व्यक्ति को प्रभावित करेंगे, जो बैंकिंग, टैक्स या सरकारी योजनाओं से जुड़ा है। हालांकि राहत की बात यह है कि पुराने आधार कार्ड फिलहाल वैध रहेंगे, लेकिन अगर नए नियमों को समय रहते नहीं समझा और अपनाया गया, तो आगे चलकर कई जरूरी सेवाओं में दिक्कत आ सकती है।
ये भी पढ़ें: क्या आपके आधार कार्ड का हो रहा है गलत इस्तेमाल? ऐसे मिनटों में करें जाच और खुद को रखें सुरक्षित
कैसा होगा नये आधार कार्ड का डिजाइन?
बता दें कि UIDAI ने 1 दिसंबर 2025 से आधार कार्ड का बिल्कुल नया डिजाइन लागू कर दिया है, जो पहले से काफी अलग और ज्यादा सुरक्षित है। खास बात है कि इस नए आधार कार्ड पर अब सिर्फ आपकी फोटो और एक सुरक्षित QR कोड होगा, जबकि नाम और आधार नंबर जैसी जानकारी प्रिंट नहीं की जाएगी।
Aadhaar Rules Change 2025: क्यों बदला गया नियम?
UIDAI का मानना है कि आधार की फोटोकॉपी के जरिए ही सबसे ज्यादा डेटा लीक और धोखाधड़ी होती है, इसलिए यह कदम (Aadhaar Rules Change 2025) उठाया गया है ताकि कार्ड गलत हाथों में जाने पर भी उसका गलत इस्तेमाल न हो सके। राहत की बात यह है कि पुराने आधार कार्ड पूरी तरह मान्य रहेंगे, लेकिन नई डिजाइन अपनाने की अंतिम तारीख 14 जून 2026 तय की गई है।
वहीं, नए नियमों के तहत अब भौतिक फोटोकॉपी की जगह QR कोड स्कैन, Masked Aadhaar और Offline Aadhaar XML को प्राथमिकता दी जाएगी। हालाकी कई जगह अभी भी फोटोकॉपी मांगी जाती है, लेकिन UIDAI साफ कर चुका है कि आने वाले समय में डिजिटल वेरिफिकेशन ही सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद तरीका होगा।
Face Authentication को मिली कानूनी मान्यता
गौरतलब है कि Face Authentication को अब Digital Personal Data Protection (DPDP) Act के तहत कानूनी मान्यता मिल चुकी है, यानी अब आपकी पहचान सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आपका चेहरा ही वैध डिजिटल पहचान माना जाएगा। इससे बैंकिंग सेवाएं, सरकारी योजनाएं, सब्सिडी और KYC जैसे जरूरी काम पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: अब आधार साथ रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए इसके फायदे
हालाकी कई लोग अब भी इस तकनीक से अनजान हैं, लेकिन आने वाले समय में आधार वेरिफिकेशन का यही तरीका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे धोखाधड़ी के मामलों पर भी बड़ी रोक लगने की उम्मीद है।
कब है Aadhaar-PAN Linking की अंतिम तारीख?
Aadhaar-PAN Linking को लेकर सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 इसकी अंतिम तारीख है और इसके बाद कोई राहत नहीं मिलेगी। अगर आपने समय रहते आधार और पैन को लिंक नहीं किया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN निष्क्रिय माना जाएगा।
इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा, क्योंकि आप न तो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर पाएंगे, न ही टैक्स रिफंड मिलेगा, वहीं बैंकिंग और दूसरी कई वित्तीय सेवाएं भी रुक सकती हैं। खास बात है कि अभी भी लाखों लोग इस जरूरी काम को हल्के में ले रहे हैं, लेकिन देरी करना आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकता है।
10 साल पुराना Aadhaar है तो तुरंत करें ये काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराना है, उनके लिए अब डेमोग्राफिक अपडेट कराना जरूरी माना जा रहा है। इसमें नाम, जन्मतिथि और पता जैसी अहम जानकारी शामिल है। अगर ये डिटेल्स समय पर अपडेट नहीं की गईं, तो बैंक, सरकारी योजनाओं और KYC के दौरान वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है।
हालाकी UIDAI ने साफ कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। ऐसे में अगर आप किसी परेशानी से बचना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर 2025 से पहले Aadhaar-PAN लिंक जरूर करें, फिजिकल कॉपी की जगह Masked या QR-based Digital Aadhaar का इस्तेमाल करें और अगर आपका आधार 10 साल पुराना है, तो UIDAI के निर्देशों के अनुसार उसे तुरंत अपडेट करा लें।
गौरतलब है कि ये बदलाव आपकी पहचान को पहले से ज्यादा सुरक्षित और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं, जिससे भविष्य की कानूनी और वित्तीय परेशानियों से आसानी से बचा जा सकता है।
