Aaj ka Rashifal: 24 September को इन राशि के लोगों को रहना होगा सतर्क। ग्रह नक्षत्र से लेकर राशिफल तक पुरी जानकारी।

2
Aaj ka Rashifal 2024

Aaj ka Rashifal: राशिफल के नये आर्टिकल में आपका स्वागत है। पहले बात करते हैं 24 September के पंचांग की। तारिख 24 September 2024, दिन मंगलवार। अश्विन मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष है। मंगलवार को दोपहर तक सप्तमी तिथि रहेगी। मंगलवार को अष्टमी तिथि भी प्रारंभ हो जाएगी। मंगलवार को रात 9:54 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। अधिक जानकारी के लिए खबर पुरा पढ़ें।

Aaj ka Rashifal: नमस्कार दोस्तों, 24 September के Rashifal में आपका स्वागत है। अब पहले बात करते हैं 24 सितंबर के पंचांग की। तो तारिख 24 September 2024, दिन मंगलवार। अश्विन मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष है। मंगलवार को दोपहर 12:38 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगी। जिसके बाद मंगलवार को ही अष्टमी तिथि भी प्रारंभ हो जाएगी। मंगलवार को रात 9:54 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, फिर आद्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे 9 बजकर 55 मिनट तक रहेंगे फिर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान है। मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त का समय सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12:37 बजे तक होगा। मंगलवार को राहुकाल का समय दोपहर 3:14 से दोपहर 4:44 रहेगा। मंगलवार को दिशाशूल है उत्तर दिशा। अब चलिए जानते हैं मंगलवार को आपका दिन कैसा बीतेगा।

24 September Rashifal (Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि वालों की योजनाएं सफल होंगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम में व्यस्त रहेंगे। सेहत का ख्याल रखना होगा। व्यापार में लाभ का योग है। जरूरी सलाह जल्दबाजी से बचे। शुभ रंग लाल। कारगर उपाय किसी गरीब को फल दान करें।

वृषभ राशि

परिवार की समस्या हल होगी। काम में तेजी आएगी। सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। लोगों से मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। जरूरी सलाह आलस्य से बचे। शुभ रंग गुलाबी। कारगर उपाय किसी गरीब को भोजन दान  करें।

मिथुन राशि

भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा। कहीं दूर से कोई अच्छा ऑफर प्राप्त होगा। अनजान लोगों से मुलाकात होगी। मन की चिंता दूर होगी। व्यापार में धन की प्राप्ति का योग है। जरूरी सलाह किसी से वादे ना करें। शुभ  रंग हरा। कारगर उपाय गौ माता को चारा खिलाएं।

कर्क राशि

आपके खर्चे बढ़ेंगे। सेहत के मामले में ध्यान देना होगा। किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। नौकरी में परिवर्तन का विचार बनेगा। करीबी लोगों से मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार में हानि हो सकती है। जरूरी टिप क्रोध से बचें। शुभ रंग क्रीम। कारगर उपाय गायत्री मंत्र का एक माला जाप करें।

सिंह राशि

रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा से लाभ का योग है। तेजी से काम करने का समय है। आपका सम्मान और बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। जरूरी टिप ईगो से बचे। शुभ रंग लाल। कारगर उपाय किसी गरीब को आटे का दान करें।

कन्या राशि

प्रॉपर्टी से लाभ का योग बन रहा है। परिवार को समय देने की जरूरत है। हर काम सोच समझकर करना होगा। धन लाभ के  रास्ते खुलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में ध्यान देने का समय है। जरूरी टिप कम बोलें। शुभ रंग हल्का हरा। कारगर उपाय भगवान गणेश की आरती करें।

तुला राशि

नेतृत्व क्षमता आपकी बढ़ेगी। पूरे उत्साह से काम करेंगे। मित्रों  से मदद प्राप्त होगी। किसी से मतभेद ना बढ़ने दें। उधार लेनदेन से बचने का समय है। व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। टिप जल्दबाजी से बचे। शुभ रंग बादामी। कारगर उपाय किसी गरीब को फल दान करें

वृश्चिक राशि

परिवार की परेशानियां पर आपको ध्यान देने का समय है। भावनाओं में बहकर फैसला करने से बचें। काम करने का तरीका बदलेंगे तो लाभ होगा। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार में बड़े  निवेश से अभी बचें। जरूरी टिप खर्चों को कंट्रोल करें। शुभ रंग सिंदूरी कलर। कारगर उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

पूरी प्लानिंग से काम करने का समय है। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। करियर के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी। विदेश से संबंधित काम बनेंगे। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ का समय है। जरूरी टिप आलस्य से बचें। शुभ रंग  केसरिया। कारगर उपाय गौ माता को रोटी खिलाएं।

मकर राशि

आज किसी से उलझने से बचें। नेगेटिव विचारों को हावी ना होने दें। काम काज में सावधानी बरतें। आपके खर्चे अचानक बढ़ेंगे। पैसा किसी को उधार ना दें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। जरूरी टिप सावधान रहें। शुभ रंग हल्का नीला। कारगर उपाय भगवान गणेश की आरती करें।

कुंभ राशि

आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। करियर को आगे बढ़ाने का समय है। अहंकार का भाव ना बढ़ने दें। लोगों के कहने पर विचार ना बदले। सेहत का ख्याल रखें। जो लोग बिजनेस करते हैं व्यापार में लाभ का योग है। जरूरी टिप ईगो से बचें। शुभ रंग हल्का हरा। कारगर उपाय गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि

कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है। किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेगा। बातचीत में सावधानी बरतें। व्यापार से जुड़े खर्चे  बढ़ेंगे। जरूरी टिप जल्दबाजी से बचें। शुभ रंग गोल्डन। कारगर उपाय गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।

ये भी पढ़ें:
Tiruppati Laddu: तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी का गहराया विवाद। 500 करोड़ के घी में किसने कि मिलावट।

Jivit Putrika Vrat: कल है संतान की मगंल कामना और सुखी जीवन वाला जीवित पुत्रिका व्रत। जानिये क्या है पुजा से लेकर पारन तक का शुभ मुहुर्त।

Veer

Veer

Veer जय जगदम्बा न्यूज के Founder (CEO) हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी खबर के अलावा देश-विदेश से जुड़ी खबरें पेस करते हैं। यह एक नई शुरुआत है ऐसे में आप जय जगदंबा न्यूज़ का साथ बनाए रखिए।

2 thoughts on “Aaj ka Rashifal: 24 September को इन राशि के लोगों को रहना होगा सतर्क। ग्रह नक्षत्र से लेकर राशिफल तक पुरी जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jivit Putrika Vrat: कल है संतान की मगंल कामना और सुखी जीवन वाला जीवित पुत्रिका व्रत। जानिये क्या है पुजा से लेकर पारन तक का शुभ मुहुर्त।

Mon Sep 23 , 2024
Jivit Putrika Vrat: कल से सुरू हो रहा है संतान की मगल कामना और सुखी जीवन के लिए महिलाओं द्वारा रखे जाने वाला जीवित पुत्रिका व्रत (Jivit Putrika Vrat)। महिलाएं जिवतीया व्रत आश्चिन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से नवमी तिथि तक रखती हैं। जिवतीया व्रत को जीवित […]
Jivit putrika vrat 2024

अन्य खबरें

Breaking News

Please add widgets in Off Canvas Sidebar