बक्सर में बसपा नेता पर लगा बुद्ध विहार कब्जाने का आरोप, अभिमन्यु कुशवाहा समेत 7 पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

बक्सर में बसपा नेता पर लगा बुद्ध विहार कब्जाने का आरोप, अभिमन्यु कुशवाहा समेत 7 पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

Buxar Buddha Vihar Case: बिहार के बक्सर जिले में स्थित धोबीघाट के पिप्पली बुद्ध विहार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गौरतलब है कि इस मामले में बसपा नेता अभिमन्यु कुशवाहा (Abhimanyu Kushwaha) सहित सात नामजद लोगों के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला अवैध कब्जा करने और जानलेवा हमले के प्रयास से जुड़ा हुआ है।

यह FIR पिप्पली बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। आवेदन में जो बातें सामने आई हैं, वे न सिर्फ चौंकाने वाली हैं बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

Buxar Buddha Vihar Case: क्या है पूरा मामला?

समिति अध्यक्ष गणेश सिंह के अनुसार मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली कि बुद्ध विहार परिसर में लगे लोहे के गेट पर बिना किसी अनुमति के वेल्डिंग कराई जा रही है। सूचना मिलते ही गणेश सिंह, समिति सचिव लालमोहन सिंह और अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने बक्सर में बरसाईं गोलियां, एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

मौके पर चौसा निवासी अभिमन्यु कुशवाहा, विकासपुरी मोहल्ला निवासी रामसुंदर सिंह, विराट नगर निवासी रितुराज सिंह, पंजाबी सिंह और कन्हैया सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और बुद्ध विहार परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पूछताछ पर भड़के आरोपी, जान से मारने की दी धमकी

समिति सदस्यों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने बुद्ध विहार के गेट पर हो रही वेल्डिंग को लेकर सवाल उठाया, वैसे ही आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। हालाकी मामला यहीं नहीं थमा, आरोप है कि सभी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर हालात किसी तरह काबू में आए।

ये भी पढ़ें: बक्सर: नया बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को सीने में मारी गोली

अगर स्थानीय लोग समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि इस दौरान धोबीघाट निवासी बबन सिंह और जेल पड़ाव रोड निवासी अविनाश कुमार भी मौके पर मौजूद बताए गए हैं, जिनके साथ 25 से 30 अज्ञात लोग थे। सभी पर मिलकर बुद्ध विहार पर अवैध कब्जा करने और समिति के सदस्यों को डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

बक्सर के बुद्ध विहार विवाद में पुलिस एक्शन

बता दें कि पिप्पली बुद्ध विहार समिति की ओर से टाउन थाना में अवैध कब्जा, गाली-गलौज और जान से मारने के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में सात नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में नाबालिग से गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद, पीड़िता को मिलेंगे 15 लाख रुपये

गौरतलब है की Buxar में बुद्ध विहार जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल पर इस तरह के आरोप न केवल इलाके के लोगों को झकझोरते हैं, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। हालाकी पुलिस जांच अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन आने वाले दिनों में इस मामले (Buxar Buddha Vihar Case) से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp