अब महंगा पड़ेगा घर में AC और इंडक्शन का इस्तेमाल, बिजली विभाग भेज सकता है नोटिस, लगेगा भारी जुर्माना

अब महंगा पड़ेगा घर में AC और इंडक्शन का इस्तेमाल, बिजली विभाग भेज सकता है नोटिस, लगेगा भारी जुर्माना

गर्मियों में AC चलाना और रसोई में इंडक्शन इस्तेमाल करना आम बात हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों को एक साथ चलाना महंगा पड़ सकता है? अगर आपके घर का बिजली कनेक्शन लोड कम है और आप जरूरत से ज्यादा बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बिजली विभाग नोटिस भेज सकता है और जुर्माना भी लगा सकता है। ऐसे में AC और इंडक्शन चलाने से पहले यह नियम जान लेना बेहद जरूरी है, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है।

AC और इंडक्शन साथ चलाने पर क्यों बढ़ जाता है खतरा?

गर्मियों में जब घर में AC चलता है और साथ ही खाना बनाने के लिए इंडक्शन भी इस्तेमाल होता है, तो बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है। बता दें कि एक सामान्य इंडक्शन करीब 2 किलोवाट तक बिजली लेता है, जबकि एक AC लगभग 1.2 से 1.5 किलोवाट लोड (AC Induction Electricity Load) खींचता है। अगर घर में एक से ज्यादा AC हों तो यह खपत और बढ़ जाती है।

इसके अलावा फ्रिज, कूलर, पंखे, वॉशिंग मशीन और चिमनी जैसे उपकरण भी लगातार बिजली लेते रहते हैं। ऐसे में कई बार घर का कुल बिजली लोड स्वीकृत कनेक्शन सीमा से ऊपर पहुंच जाता है, जिससे ओवरलोड, ट्रिपिंग और बिजली विभाग की कार्रवाई जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: एक घंटे खाना बनाने में कौन सस्ता, गैस या इंडक्शन? जानिए पूरा हिसाब

ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर क्यों आता है नोटिस?

बिजली विभाग हर घर या दुकान के लिए एक निश्चित बिजली कनेक्शन लोड मंजूर करता है और उसी के हिसाब से मीटर तथा बिलिंग तय होती है। अगर कोई उपभोक्ता लगातार तय सीमा से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करता है, तो विभाग इसे नियमों का उल्लंघन मान सकता है।

ऐसी स्थिति में पहले चेतावनी या नोटिस भेजा जा सकता है, और यदि ज्यादा लोड का उपयोग जारी रहता है तो जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि, यह कार्रवाई अलग-अलग राज्यों के बिजली वितरण नियमों के अनुसार की जाती है।

AC और इंडक्शन चलाने से पहले ये काम जरूर करें

अगर आपके घर में गर्मियों के दौरान AC, कूलर, फ्रिज और इंडक्शन जैसे ज्यादा बिजली खाने वाले उपकरण एक साथ चलते हैं, तो सबसे पहले अपने बिजली कनेक्शन का स्वीकृत लोड चेक कर लेना चाहिए। कई मामलों में ऐसे घरों की कुल जरूरत 5 से 6 किलोवाट या उससे भी ज्यादा पहुंच जाती है।

यदि आपका मौजूदा कनेक्शन इतना लोड सपोर्ट नहीं करता, तो समय रहते बिजली विभाग में आवेदन देकर अपना लोड बढ़वा लें। ऐसा करने से आप सभी उपकरण आराम से चला सकेंगे और भविष्य में नोटिस, जुर्माना या ओवरलोड की परेशानी से भी बच जाएंगे।

ये भी पढ़ें: AC सर्विसिंग के नाम पर कहीं सिर्फ फिल्टर तो नहीं धो रहे? गर्मियों से पहले इन चीजों को करें चेक, वरना बढ़ सकता है बिजली बिल

गर्मियों में बिजली उपयोग को लेकर क्यों जरूरी है सावधानी?

गर्मियों के आते ही लगभग हर घर में बिजली की खपत तेजी से बढ़ने लगती है क्योंकि AC, कूलर, फ्रिज और पंखे लंबे समय तक चलते रहते हैं। ऐसे में अगर इनके साथ इंडक्शन जैसे ज्यादा बिजली लेने वाले उपकरण भी इस्तेमाल किए जाएं, तो घर का पुराना बिजली कनेक्शन लोड कम पड़ सकता है।

बता दें कि जरूरत से ज्यादा लोड पड़ने पर बिजली ट्रिप होना, वायरिंग गर्म होना या ओवरलोड की समस्या सामने आ सकती है। यही वजह है कि विशेषज्ञ समय रहते बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वाने की सलाह देते हैं, ताकि आगे चलकर तकनीकी दिक्कतों और विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके।

Jai Jagdamba News Whatsapp