3 खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान का बड़ा फैसला, पाकिस्तान और श्रीलंका संग होने वाली ट्राई सीरीज से वापस लिया नाम

3 खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान का बड़ा फैसला, पाकिस्तान और श्रीलंका संग होने वाली ट्राई सीरीज से वापस लिया नाम

Afghanistan Tri Series withdrawal: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी T20 Tri Series से अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें कि यह फैसला पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की ओर से किए गए कथित हवाई हमले में तीन अफगान घरेलू क्रिकेटरों की मौत के बाद लिया गया। यह सीरीज 5 से 29 नवंबर तक लाहौर और रावलपिंडी में खेली जानी थी।

एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान का सख्त रुख (Afghanistan Tri Series withdrawal)

यह हमला ऐसे समय में हुआ जब दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू था। Afghanistan Cricket Board ने पाकिस्तान पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कायरतापूर्ण हमला करने का आरोप लगाया है। बोर्ड ने कहा कि पाकिस्तान ने “धोखे से” इस हमले को अंजाम दिया, जिसमें तीन अफगान क्रिकेटर्स की जान चली गई।

गौरतलब है कि इन खिलाड़ियों में सिबगातुल्लाह, हारून और कबीर आगा शामिल थे। वे एक फ्रेंडली मैच खेलने के बाद पक्तिका से लौट रहे थे, तभी उरगुन जिले में उन पर हवाई हमला हुआ।

ये भी पढ़ें: ₹65,400 करोड़ में 1,100 फाइटर जेट इंजन खरीदेगा भारत, जानिए AMCA प्रोजेक्ट और 2035 तक IAF की खतरनाक प्लानिंग

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक

बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट जारी कर गहरी संवेदना व्यक्त की। पोस्ट में लिखा गया, “अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान हुकूमत द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले में शहीद हुए बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करता है।” साथ ही बोर्ड ने इस हमले को अफगान क्रिकेट समुदाय और देश के लिए “अत्यंत पीड़ादायक” बताया।

बता दें की इस एयरस्ट्राइक में तीन क्रिकेटरों समेत कुल आठ लोगों की मौत हुई और सात अन्य घायल हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी उरगुन जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल थे, तभी हमला हुआ। यह घटना अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को और गहरा करती दिख रही है।

ये भी पढ़ें: भारत पर मंडरा रहा है नया खतरा, अमेरिका देने जा रहा है पाकिस्तान को घातक AMRAAM Missile

ट्राई सीरीज पर मंडराया संकट

अब यह सवाल उठ रहा है कि ट्राई सीरीज पर क्या असर पड़ेगा। अफगानिस्तान के हटने के बाद (Afghanistan Tri Series withdrawal) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को या तो किसी अन्य टीम को आमंत्रित करना होगा या फिर सीरीज रद्द करनी पड़ सकती है। हालांकि, इस पूरे मामले पर पाकिस्तान की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें