Ratan Tata Death: आखिर कौन संभालेगा रतन टाटा की विरासत। टाटा समूह की जिम्मेदारी संभालने वालों में शामिल हैं कई नाम

Ratan Tata Death

Ratan Tata Death: नमस्कार दोस्तों जैसा की भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानत प्रमुख पद्म विभूषण रतन टाटा अब इस दुनिया को छोड़ जा चुके हैं यानी उनका निधन हो चुका है। 86 साल के रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस लिया। वहीं उनके देहांत के बाद अब लोगों के बीच यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि रतन टाटा के उत्तराधिकारी कौन होंगे। दरअसल अगर रतन टाटा के बच्चे होते तो शायद यह सवाल कभी खड़ा नहीं होता, लेकिन आपको बता दें कि रतन टाटा अविवाहित थे। जिसके बाद अब उनकी 3800 करोड़ की नेटवर्थ के वारिस के बारे में हर कोई जानना चाहता है।

सन् 1991 में Ratan Tata को मिली थी टाटा समूह की जिम्मेदारी

बता दें कि सन् 1991 में रतन टाटा (Ratan Tata) के चाचा जेआरडी टाटा (JRD Tata) ने टाटा ग्रुप की कमान छोड़ी थी। जिसके बाद रतन टाटा के कंधों पर टाटा समूह (Tata Group) की पुरी जिम्मेदारी आ गई। दरअसल यह वह समय था जो पूरे भारत के लिए भी काफी महत्त्वपूर्ण था, क्योंकि देश ने उसी वक्त वित्तमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अपनी अर्थव्यवस्था को विश्व के लिए खोलने और तेज तरक्की के दौर की शुरुआत करने के लिए क्रांतिकारी सुधार शुरू किए थे। और दूसरी तरफ उस वक्त देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने कारोबार जगत में कदम रखा था। बता दे की Ratan Tata ने कारोबार जगत में कदम रखने के बाद शुरुआत में समूह की कुछ कंपनियों के प्रमुखों की शक्ति को कंट्रोल करने की कोशिश की थी। जिसके लिए उन्होंने रिटायरमेंट की उम्र लागू की, युवा लोगों को सीनियर पोजीशंस पर नियुक्त किया और कंपनियों पर कंट्रोल बढ़ाया।

टाटा समूह की जिम्मेदारी संभालने वालों में शामिल हैं कई नाम

आपको बता दे की रतन टाटा के जाने (Ratan Tata Death) के बाद, टाटा समूह की जिम्मेदारी संभालने वालों में कई नाम शामिल हैं। इन नामों में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा सबसे आगे हैं। बता दें कि नोएल टाटा के साथ ही टाटा की नई पीढ़ी के कंधों पर भी टाटा समूह की जिम्मेदारी होगी। बता दे की टाटा की नई पीढ़ी में लिया, माया और नेविल का नाम शामिल हैं। ये सभी Ratan Tata के सौतेले भाई नोएल नेविल टाटा के बच्चे हैं। बता दें कि रतन टाटा के सौतेले भाई के तीनों बच्चें, बाकी प्रोफेशनल्स की तरह ही कंपनी के माध्यम से आगे बढ़ते हुए, टाटा ग्रुप के अंदर अपनी जगह बनाने में लगे हैं।

इनके कंधों पर भी होगी टाटा समूह की जिम्मेदारी

अब अगर बात करें रतन टाटा के सौतेले भाई के बच्चों के बारे में तो इनमें सबसे बड़ी लिया टाटा हैं। इन्होंने स्पेन के मैड्रिड में आई बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल कीया है। लिया टाटा  ने वर्ष 2006 में ताज होटल रिजॉर्टस एंड पैलेस में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के तौर पर, टाटा समूह में शामिल हुई थी। वहीं अलग-अलग जिम्मेदारियों को निभाते हुए वो अब द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट हैं। दावेदारों की लिस्ट में दुसरा नाम है नोएल नवल टाटा की छोटी बेटी, यानि माया टाटा का। बता दें कि माया टाटा ने ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेस कंपनी टाटा कैपिटल से करियर को शुरू किया था। माया टाटा ने इस कंपनी में उन्होंने एक एनालिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया था।

नवल टाटा भी हैं वारिशों के दावेदार

इसके बाद आप आगे बात करें Ratan Tata के वारिसों की लिस्ट में अगले व्यक्ति कि, तो वो रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के बेटे नवल टाटा हैं। बता दें कि नोएल टाटा के बेटे नवल टाटा ने ट्रेंट में प्रोफेशनल कामकाज शुरू किया था। इस रिटेल चेन को बनाने में उनके पिता नोएल टाटा ने मदद की थी। आपको बता दें कि नवल टाटा की शादी मानसी किर्लोस्कर से हुई है। वहीं नवल टाटा की पत्नी मानसी किर्लोस्कर, टोयोटा किर्लोस्कर समूह की उत्तराधिकारी हैं। बता दें कि ये नोएल टाटा के वो तीनों बच्चे हैं जिनको रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन फिलहाल रतन टाटा के निधन (Ratan Tata Death) के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। ऐसे में यह सवाल अब भी सवाल हि बना हुआ है कि अब रतन टाटा की विरासत को आखिर कौन संभालेगा।

ये भी पढें: आम आदमी पर महंगाई की पड़ी एक और मार! एक्सप्रेसवे पर लगने वाला Toll Tax होगा महंगा

खबरें और भी