6 हजार से कम में Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP डुअल कैमरा

6 हजार से कम में Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP डुअल कैमरा

Ai Pulse 2 Launch: ₹6,000 से कम में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले? सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन Ai+ Pulse 2 के साथ यह सच हो गया है। गौरतलब है की इसकी पहली सेल 11 मार्च से शुरू हो रही है। अगर आप नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ लिजिए।

Ai+ Pulse 2 के स्पेसिफिकेशन

Ai+ Pulse 2 में 6.745 इंच का HD+ V-Notch डिस्प्ले दिया गया है। खास बात है की इस बार कंपनी ने 90Hz की जगह 120Hz रिफ्रेश रेट दी है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग ज्यादा स्मूथ लगेगी। डिस्प्ले 450 निट्स की ब्राइटनेस और 10-पॉइंट टच सपोर्ट के साथ आता है।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 12nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ LPDDR4x RAM और eMMC स्टोरेज मिलती है। एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए यह सेटअप रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 50MP फ्रंट कैमरा, एमोलेड़ डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी के साथ Motorola Signature लॉन्च, जानें कीमत और फिचर

यह डिवाइस Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलता है, जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।

कैमरा

कैमरा सेगमेंट में Ai+ Pulse 2 अपने 50MP डुअल AI रियर कैमरा सेटअप को बरकरार रखता है। बजट सेगमेंट में 50MP कैमरा मिलना यूजर्स के लिए बड़ा आकर्षण हो सकता है। वहीं फ्रंट कैमरा को अपग्रेड करते हुए 8MP कर दिया गया है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।

बैटरी

बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। जिस से एक बार चार्ज करने पर ये फोन पूरा दिन आराम से निकाल सकता है। डिवाइस को IP64 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।

ये भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टॉरेज के साथ Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

कीमत और लॉन्च ऑफर

एआई प्लस स्मार्टफोन ने अपने पुराने मॉडल पल्स 1 के बाद अब नया पल्स 2 बाजार में उतार दिया है। यह मोबाइल दो विकल्पों, 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में आएगा। वहीं लॉन्च ऑफर के तहत 4 जीबी वाला वेरिएंट पहले 24 घंटे के लिए सिर्फ ₹5,999 में मिलेगा, जबकि 6 जीबी मॉडल की कीमत इस दौरान ₹7,999 रखी गई है।

हालाकी, यह दाम सीमित समय के लिए हैं और ऑफर खत्म होते ही कीमतें सामान्य हो जाएंगी। इसकी पहली बिक्री 11 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और यह केवल फ्लिपकार्ट पर ही खरीदा जा सकेगा।

किन लोगों के लिए है Ai Pulse 2 फोन?

एआई प्लस पल्स 2 (Ai+ Pulse 2) को हरा, नीला, गुलाबी, बैंगनी और काला जैसे आकर्षक रंगों में उतारा गया है, जिससे युवा और स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों को अच्छे विकल्प मिलते हैं। कंपनी का सीधा निशाना उन लोगों पर है जो कम दाम में लंबी बैटरी चलने वाला, बढ़िया कैमरा और नया सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: 7600mAh बैटरी, 12GB रैम और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO 15R भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और ऑफर्स

इस कीमत में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन और 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी साथ मिलना आसान नहीं होता। हालाकी, असली प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह तो ग्राहकों की राय सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp