भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं कनाडा की नई विदेश मंत्री, जानिए उनके जीवन, करियर और नई जिम्मेदारियों के बारे में

1
Anita Anand Canada Foreign Minister

Anita Anand Canada Foreign Minister: कनाडा में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा किए गए बड़े मंत्रिमंडल फेरबदल के तहत भारतीय मूल की वरिष्ठ राजनीतिज्ञ अनीता आनंद को देश की नई विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। 58 वर्षीय कनाडा विदेश मंत्री अनीता आनंद ने भगवद गीता पर हाथ रखकर पद की शपथ ली, जो कि उनके पिछले कैबिनेट कार्यकालों की एक परंपरा रही है। इससे पहले वे रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुकी हैं।

नए प्रधानमंत्री का नया कैबिनेट: अनुभव और विविधता का मेल

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जिन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है, अपनी नई लिबरल सरकार के मंत्रिमंडल का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। कुल 28 मंत्रियों के इस कैबिनेट में अनुभव और विविधता का खास ध्यान रखा गया है। महिलाओं को बराबरी का प्रतिनिधित्व देते हुए आधे मंत्रालय महिलाओं को सौंपे गए हैं। प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा, “यह मंत्रिमंडल कनाडाई नागरिकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर गठित किया गया है, ताकि वे बदलाव महसूस कर सकें जिसकी उन्हें जरूरत है।” यह कदम जस्टिन ट्रूडो के युग से एक नया आरंभ दिखाने की दिशा में उठाया गया है।

मेलानी जोली की जगह संभाला विदेश मंत्रालय

Anita Anand Canada Foreign Minister ने मेलानी जोली की जगह ली है, जिन्हें अब इंडस्ट्री मिनिस्टर बनाया गया है। अपनी नियुक्ति के बाद अनीता आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

“कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त होकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और हमारी टीम के साथ मिलकर एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण विश्व बनाने और कनाडावासियों के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

Anita Anand biography: जीवन और पृष्ठभूमि

Anita Anand biography की बात करें तो उनका जन्म 20 मई 1967 को कनाडा के नोवा स्कोटिया के केंटविल शहर में हुआ था। उनके माता-पिता, सरोज डी. राम और एस.वी. आनंद, भारत से 1960 के दशक की शुरुआत में कनाडा आकर बस गए थे। उनकी मां पंजाब से थीं और पिता तमिलनाडु से। अनीता की दो बहनें – गीता और सोनिया हैं।

ये भी पढ़ें: Jio ने पेश किया आकर्षक रिचार्ज प्लान, अब 98 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और ढेरों फायदे

1985 में, जब वे केवल 18 वर्ष की थीं, तो वे ओंटारियो चली गईं और वहां से उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से न्यायशास्त्र में ऑनर्स डिग्री प्राप्त की। साथ ही उन्होंने डलहौज़ी यूनिवर्सिटी और टोरंटो विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की।

व्यक्तिगत जीवन और सामाजिक पहचान

1995 में अनीता आनंद ने जॉन नोल्टन से विवाह किया, जो पेशे से वकील और व्यवसायी हैं। उनके चार बच्चे हैं और वे ओकविल में रहते हैं। Anita Anand 2019 में कनाडा के संघीय कैबिनेट में शामिल होने वाली पहली हिंदू महिला बनीं। खासकर रक्षा मंत्री के तौर पर उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की पूरे देश में सराहना की गई।

राजनीति में मजबूत पकड़, अनुभव का लंबा सफर

Anita Anand के विषय में बताया गया है कि उन्होंने 2025 के संघीय चुनावों में जीत हासिल कर ओकविल ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में वापसी की। इससे पहले वे 2019 से 2025 तक ओकविल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अनीता आनंद ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया है।

ये भी पढ़ें: अब बिना जाम के होगा उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सफर, बक्सर में 368 करोड़ की परियोजना का निर्माण कार्य शुरू

उन्होंने सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्रालय, परिवहन एवं आंतरिक व्यापार मंत्रालय और राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय जैसे जिम्मेदार पदों को संभाला। साथ ही, वे ट्रेजरी बोर्ड की अध्यक्ष भी रही हैं, जो सरकारी वित्तीय नीति निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है। कनाडा की पहली पंजाबी महिला रक्षा मंत्री बनने के साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में नीतिगत पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा मिला है, जिससे जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।

विदेश मंत्री के रूप में नई भूमिका

कनाडा विदेश मंत्री अनीता आनंद की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कनाडा और अमेरिका के संबंधों में तनाव बना हुआ है। ऐसे में उनसे यह उम्मीद की जा रही है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा की स्थिति को मजबूती से स्थापित करेंगी और वैश्विक मंचों पर देश का प्रभाव बढ़ाएंगी।

Veer

Veer

Veer जय जगदम्बा न्यूज के Founder (CEO) हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी खबर के अलावा देश-विदेश से जुड़ी खबरें पेस करते हैं। यह एक नई शुरुआत है ऐसे में आप जय जगदंबा न्यूज़ का साथ बनाए रखिए।

One thought on “भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं कनाडा की नई विदेश मंत्री, जानिए उनके जीवन, करियर और नई जिम्मेदारियों के बारे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बनारस की गलियों में छुपा है स्वाद का खजाना, जानिए यहाँ के वो लाजवाब व्यंजन जिनके बिना अधुरी है आपकी यात्रा

Wed May 14 , 2025
घाटों की शांति और आरती की गूंज के बीच बसी है बनारस की गलियों में स्वादों की एक अनोखी दुनिया! कचौड़ी-सब्ज़ी से लेकर टमाटर चाट, बाटी चोखा और बनारसी पान तक – जानिए वो खास व्यंजन जो वाराणसी की रूह में बसते हैं और वो Varanasi Famous Food जो हर सफर को बना देते हैं यादगार!
Varanasi Famous Food

अन्य खबरें

Breaking News

Please add widgets in Off Canvas Sidebar