अमेरिका से लौट रहा है लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल, 18+ केस और 10 लाख का है इनामी
Anmol Bishnoi Extradition:देश के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। यह गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। खास बात है की अनमोल पर कई सनसनीखेज वारदातों में आरोप हैं; अब उम्मीद है कि इन मामलों की जांच को नई दिशा मिलेगी।
कैसे पकड़ा गया अनमोल बिश्नोई?
अनमोल बिश्नोई को इस साल अमेरिका के लॉस एंजेलिस में इमिग्रेशन दस्तावेज़ों की जांच के दौरान पकड़ा गया था। वीजा और पासपोर्ट की छानबीन में अफसरों को उसके दस्तावेज़ संदिग्ध लगे और पूछताछ के बाद पता चला कि ‘भानू’ नाम के शख्स के असल नाम अनमोल बिश्नोई हैं।
उस पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप है और अमेरिकी इमीग्रेशन ने इस मामले की सूचना एफबीआई को दी, जिसने बाद में भारतीय एजेंसियों को भी जानकारी साझा की।
ये भी पढ़ें: भारत पर मंडरा रहा है नया खतरा, अमेरिका देने जा रहा है पाकिस्तान को घातक AMRAAM Missile
अनमोल बिश्नोई की ‘क्राइम-कुंडली’
अनमोल पर दर्ज मामलों की सूची लंबी और गंभीर है। गौरतलब है कि उन पर कम से कम 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं और उस पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। प्रमुख आरोपों में शामिल हैं:
- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: आरोप है कि अनमोल ने इस हत्या की साजिश रची। घटना मुंबई में हुई थी और शुरुआती जांच में आरोपियों ने अनमोल का नाम सामने रखा था।
- सलमान खान के घर पर शूटआउट: इस साल अप्रैल में मुंबई स्थित अभिनेता सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की साजिश में भी अनमोल का नाम जुड़ा है। आरोप है कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उसने जिम्मेदारी ली थी।
- सिद्धू मूसेवाला की हत्या: 2022 में पंजाब के लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से संबंधित भी अनमोल का नाम जुड़ा रहा; जांच एजेंसियों ने 2023 में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
ये भी पढ़ें: मोकामा में फिर भड़का बाहुबली राजनीति का संग्राम, अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप
Anmol Bishnoi Extradition से जांच में क्या बदलाव आ सकते हैं?
अमेरिका में अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी और उसके प्रत्यर्पण (Anmol Bishnoi Extradition) की संभावना से कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच को ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है। खास बात है कि अगर प्रत्यर्पण सफल होता है, तो भारतीय एजेंसियों को उन कड़ियों तक पहुंचने का मौका मिलेगा, जिन्हें अब तक जोड़ पाना मुश्किल था।
हालाकि, एक्स्ट्राडिशन एक औपचारिक और लंबी कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें अमेरिकी अदालतों और इमिग्रेशन विभाग के नियमों के तहत ठोस साक्ष्य पेश करने पड़ते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अनमोल भारत आया तो इंटरव्यू, पूछताछ और डिजिटल सबूतों के आधार पर कई साजिशों की असली तस्वीर सामने आ सकती है।
अनमोल बिश्नोई के वैश्विक ठिकाने और गिरफ्तारी का असली मतलब
बता दें कि फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत से फरार होने के बाद अनमोल बिश्नोई लगातार देश बदलता रहा और अपनी लोकेशन छुपाने की कोशिश करता रहा। खास बात है कि उसे कई बार केन्या और कनाडा में देखा गया, जबकि आखिरी बार वह अमेरिका में पकड़ा गया। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मुंबई की पुलिस सालों से उसकी तलाश में थी और इसी दौरान NIA ने भी उस पर संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों से जुड़े केस दर्ज किए थे।
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आया शादी का न्योता असली नहीं, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानिए पूरा सच
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय माना जाता है, ऐसे में अनमोल की गिरफ्तारी और Anmol Bishnoi Extradition की प्रक्रिया कई हाई-प्रोफाइल मामलों के लिए बड़ी सफलता साबित हो सकती है। हालाकि, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा, लेकिन यह कदम साफ दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटेलिजेंस साझा करना और ऑपरेशन चलाना कितनी मजबूती से काम कर रहा है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
