बिहार में 16.4 लाख लोगों के खाते में नीतीश कुमार ने भेजी 802.46 करोड़ की मदद, जानिए पूरी योजना और कैसे मिलेगा इसका फायदा
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सीतम्बर को राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सीएम ने 16.4 लाख निर्माण मजदूरों के खातों में 802.46 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया है। बता दें की यह राशि Annual Clothing Assistance Scheme के तहत सीधे बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे योजना पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनी रहती है। इस मौके पर सीएम ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का पोर्टल भी लॉन्च किया, जिससे आने वाले दिनों में मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए कई नई सुविधाएं और पारदर्शी सेवाएं शुरू होंगी।
क्या है Annual Clothing Assistance Scheme?
Annual Clothing Assistance Scheme बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत मजदूरों को साल में एक बार कपड़ों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BBOCWWB) के माध्यम से यह राशि सीधे मजदूरों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं रहती।
योजना का उद्देश्य और फायदे
इस योजना के तहत पात्र मजदूरों को प्रतिवर्ष ₹1,000 से लेकर ₹3,000 तक की राशि दी जाती है (राशि मजदूर की श्रेणी और पंजीकरण स्थिति पर निर्भर करती है)। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब मजदूर परिवारों को कपड़े खरीदने में मदद करना और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है। इस योजना का लाभ पाने के लिए मजदूर का पंजीकरण बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में होना जरूरी है।
पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और मजदूरी का प्रमाण पत्र आवश्यक होता है। योजना का सीधा फायदा निर्माण मजदूरों और उनके परिवारों को मिलता है, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरता है और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
विश्वकर्मा पूजा और पीएम मोदी का जन्मदिन बना खास मौका
गौरतलब है कि सीएम ने इस मौके को खास बताते हुए कहा कि यह केवल भगवान विश्वकर्मा की पूजा का दिन ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन भी है। नीतीश कुमार ने कहा,
“आज हम मजदूर भाइयों-बहनों के खातों में पैसा भेज रहे हैं। यह अवसर भगवान विश्वकर्मा के पूजन का है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी है, जो देश के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।”
ये भी पढ़ें: बिहार को पीएम मोदी की 2 बड़ी सौगात, आज होगा देश के सबसे चौडे छह लेन पुल और बुद्ध सर्किट ट्रेन का शुभारंभ
Mukhyamantri Pratigya Yojna पोर्टल हुआ लॉन्च
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ का वेब पोर्टल भी लॉन्च किया। यह पोर्टल राज्य में योजनाओं की पारदर्शिता और बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में मदद करेगा। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह घोषणा सरकार की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। यह कदम मजदूर वर्ग और वंचित तबके तक सरकार की पकड़ मजबूत करने में मदद करेगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की योजनाएं चुनावी साल में सरकार के लिए सीधा वोट बैंक तैयार करती हैं। खास बात है कि राज्य सरकार मजदूरों और निर्माण कार्य में लगे लोगों के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने मजदूर कल्याण बोर्ड के जरिए कई तरह की सुविधाएं दी हैं, जिनमें स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, और बच्चों की पढ़ाई के लिए मदद शामिल है।
मजदूर वर्ग में खुशी की लहर
बहरहाल इस घोषणा के बाद मजदूर वर्ग में खुशी का माहौल है। कई लाभार्थियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। बता दें कि इस तरह की योजनाएं सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा भेजने के कारण पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त मानी जाती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव से पहले इस तरह की योजनाएं सरकार को कितना फायदा पहुंचाती हैं।
ये भी पढ़ें: Post Office के RD स्कीम से बनिए मालामाल, बस करें ₹222 की छोटी बचत और 5 साल में मिलेंगे 4.5 लाख रुपये
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
