50% ज्यादा रेंज, तेज आवाज और Apple Watch सपोर्ट के साथ AirTag 2 लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

50% ज्यादा रेंज, तेज आवाज और Apple Watch सपोर्ट के साथ AirTag 2 लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

Apple AirTag 2: Apple ने एक बार फिर अपने पॉपुलर गैजेट AirTag को अपडेट कर दिया है। नए AirTag में अब पहले से ज्यादा वाइड रेंज, लाउड स्पीकर और Apple Watch सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात है की इतने बदलावों के बावजूद इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नया AirTag कितना बेहतर है और क्या ये अपग्रेड वाकई काम का है? आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Apple AirTag क्या है?

एप्पल एयरटैग एक छोटा, बटन के आकार का ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस है, जो आपकी चाबियां, बैग या वॉलेट जैसे खोए हुए सामान को ढूंढने में मदद करता है। यह फाइंड माई ऐप के जरिए आसपास मौजूद एप्पल डिवाइसेस के सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल कर गुमनाम रूप से लोकेशन भेजता है।

पास होने पर प्रिसिजन फाइंडिंग फीचर दिशा और दूरी बताता है, वहीं इन-बिल्ट स्पीकर से आवाज बजाकर सामान आसानी से मिल जाता है। खास बात है कि यह पूरी तरह एन्क्रिप्टेड होता है, जिससे आपकी लोकेशन की जानकारी किसी को नहीं मिलती। इसमें एक साल से ज्यादा चलने वाली बैटरी, धूल-पानी से सुरक्षा और अनचाही ट्रैकिंग से बचाव जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: अब iPhone 16 लेने का सपना होगा पूरा, पहली बार Black Friday Sale में 40,000 रुपये से भी कम में मिलेगा प्रीमियम स्मार्टफोन

Apple AirTag 2 में नया क्या है?

एप्पल के नए एयरटैग में यूज़र्स के लिए कई काम के बदलाव किए गए हैं, जिससे अब खोई हुई चीजें ढूंढना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। नए एयरटैग में अपग्रेडेड ब्लूटूथ चिप दी गई है, जिसकी मदद से इसकी ट्रैकिंग रेंज पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है, यानी अब अगर बैग गाड़ी की डिक्की में हो या चाबी सोफे के नीचे गिरी हो, तो उसे पकड़ना जल्दी हो जाएगा।

इसमें दिया गया स्पीकर भी पहले से 50 प्रतिशत ज्यादा तेज कर दिया गया है और नई अलग पहचान वाली ट्यून जोड़ी गई है, जिससे आवाज अब दोगुनी दूरी से साफ सुनाई देती है। गौरतलब है कि पहली बार एप्पल वॉच यूज़र्स को भी बड़ा फायदा मिला है, क्योंकि अब प्रिसिजन फाइंडिंग फीचर एप्पल वॉच पर सपोर्ट करता है।

अगर आपके पास एप्पल वॉच सीरीज़ 9 या उससे नया मॉडल, या एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 है, तो आप सीधे अपनी कलाई से एयरटैग को ढूंढ सकते हैं, बार-बार आईफोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर सुरू हुवा नया फर्जीवाड़ा, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Apple AirTag 2 की कीमत

एप्पल एयरटैग 2 में कई नए और काम के अपग्रेड दिए गए हैं, लेकिन खास बात यह है कि कंपनी ने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। भारत में एक एयरटैग की कीमत ₹3,790 रखी गई है, जबकि चार एयरटैग का पैक ₹12,900 में मिलता है। वहीं अमेरिका में चार एयरटैग का पैक 99 डॉलर में उपलब्ध है।

गौरतलब है कि एप्पल अब भी अपने ऑनलाइन स्टोर और एप्पल ऐप के जरिए फ्री पर्सनलाइज़्ड एंग्रेविंग की सुविधा दे रहा है, जिससे ग्राहक अपने एयरटैग को नाम या मैसेज के साथ कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

कब और कहाँ मिलेगा नया AirTag?

गौरतलब है कि नया एयरटैग अभी ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और यह इसी हफ्ते के अंत तक एप्पल स्टोर और अधिकृत रीसेलर दुकानों पर मिलने लगेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस में iOS 26 या उससे नया संस्करण या फिर आईपैडओएस 26 होना जरूरी है, साथ ही एप्पल खाता होना चाहिए और ‘फाइंड माई’ फीचर चालू रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 12GB रैम और 50MP कैमरा के साथ Lava Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च, 17 हजार से कम में मिलेगा दोनों तरफ AMOLED डिस्प्ले

सुरक्षा को लेकर Apple का क्या कहना है?

सुरक्षा को लेकर एप्पल ने साफ कहा है कि,

एयरटैग सिर्फ सामान को ढूंढने के लिए बनाया गया है, न कि किसी व्यक्ति या पालतू जानवर की निगरानी के लिए। इसमें अनचाही ट्रैकिंग और पीछा किए जाने से बचाव के लिए खास सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जिनके तहत iOS और एंड्रॉयड दोनों पर अलर्ट मिलते हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध ट्रैकिंग की जानकारी यूज़र को तुरंत मिल सके।

Jai Jagdamba News Whatsapp