Valentine Day से पहले Apple का बड़ा धमाका, iPhone, MacBook और Apple Watch पर हजारों का फायदा
Apple Valentine Day Sale 2026: अगर आप काफी समय से iPhone या MacBook लेने की सोच रहे थे, तो Valentine’s Day से पहले Apple ने आपका इंतज़ार खत्म कर दिया है। Apple ने भारत में अपनी Valentine’s Day Sale 2026 शुरू कर दी है, जिसमें iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं।
बता दें की इस बार Apple ने सीधे कीमतें कम नहीं की हैं, बल्कि Instant Cashback का तरीका अपनाया है, जिससे पेमेंट करते ही आपके बिल से हजारों रुपये घट जाते हैं। हालाकी यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सिर्फ Apple की आधिकारिक India वेबसाइट पर ही लागू है, लेकिन अगर आपके पास सही बैंक कार्ड है, तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
MacBook और iPhone पर बड़ा Cashback ऑफर
Apple की इस Valentine’s Day सेल में MacBook और iPhone पर सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। खास बात है कि 13-inch MacBook Air (M4) की कीमत ₹99,900 से घटकर ₹89,900 हो गई है, वहीं 14-inch MacBook Pro (M4) ₹1,69,900 से ₹1,59,900 और 16-inch MacBook Pro (M4 Pro) ₹2,49,900 से ₹2,39,900 पर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: iQOO 15R से लेकर iPhone 17e तक, फरवरी में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
हालाकी, कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स अतिरिक्त बैंक ऑफर भी दे रहे हैं, जिससे कीमत और कम हो सकती है। iPhone खरीदारों के लिए भी राहत है, iPhone 17 Pro ₹1,24,900, iPhone 17 Pro Max ₹1,49,900 और iPhone Air ₹1,14,900 में उपलब्ध हैं, सभी पर ₹5,000 तक का Instant Cashback मिलता है।
पुराने मॉडल iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर भी ₹4,000 तक की छूट है। गौरतलब है कि एक्सचेंज या बंडल ऑफर के अनुसार कीमतें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बदल सकती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले तुलना करना फायदेमंद रहेगा।
Apple Watch, AirPods और iPad Deals
बता दें कि iPhone और MacBook के अलावा अब Apple Watch, AirPods और iPad पर भी शानदार ऑफर चल रहे हैं। Apple Watch Series 11 पर ₹4,000 और Apple Watch SE 3 पर ₹2,000 का Instant Cashback मिल रहा है। AirPods Pro (3rd Gen) और AirPods 4 पर ₹1,000 की छूट उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: Apple ने iPhone में किया बड़ा बदलाव, अब नये लुक और दमदार फीचर्स के साथ आएगा iPhone 17 Pro Max
टैबलेट्स की बात करें तो iPad Air पर ₹4,000 और iPad & iPad mini पर ₹3,000 तक की बचत की जा सकती है। गौरतलब है कि Valentine’s Day Sale 2026 प्रीमियम Apple डिवाइस खरीदने का एक सुनहरा मौका है।
कैसे मिलेगा Instant Cashback का फायदा?
Apple के इन खास ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप ICICI Bank, Axis Bank या American Express के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो Cashback किसी लंबी प्रक्रिया में नहीं जाएगा, बल्कि Checkout के समय ही तुरंत आपके बिल से कट जाएगा और फाइनल कीमत कम दिखेगी।
इसके लिए अलग से कोई क्लेम करने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, डिलीवरी, स्टोर पिकअप और पेमेंट से जुड़ी बाकी शर्तें Apple की सामान्य पॉलिसी के अनुसार ही लागू रहेंगी, इसलिए खरीदारी से पहले डिटेल जरूर चेक कर लें।
ये भी पढ़ें: 50% ज्यादा रेंज, तेज आवाज और Apple Watch सपोर्ट के साथ AirTag 2 लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत