Asia Cup 2025 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराया, रिंकू सिंह का विजयी रन, टीम इंडिया ने जीती 9वीं ट्रॉफी

Asia Cup 2025 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराया, रिंकू सिंह का विजयी रन, टीम इंडिया ने जीती 9वीं ट्रॉफी

Asia Cup 2025 Final: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से बड़ी खबर! एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला (India vs Pakistan Final) रोमांचक अंदाज में भारत ने जीत लिया। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 146 रन पर रोक दिया था और फिर टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में 147 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। रिंकू सिंह ने विजयी रन जड़ा और भारत को उसकी 9वीं एशिया कप ट्रॉफी दिलाई।

भारत ने रोमांचक अंदाज में जीता एशिया कप 2025

एशिया कप 2025 का फाइनल पूरी तरह बॉलीवुड-स्टाइल थ्रिलर साबित हुआ। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर 2 रन बने, फिर तिलक वर्मा ने शांत अंदाज में लॉन्ग-ऑन के ऊपर गगनचुंबी छक्का जड़कर मैच को लगभग खत्म कर दिया। तीसरी गेंद पर 1 रन आया और जीत के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी।

चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने क्लासिक शॉट खेलते हुए सिंगल लेकर भारत को नौवीं एशिया कप ट्रॉफी दिलाई। खास बात है कि टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड बनाए रखा और लगातार 7वां मैच जीतकर एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत से भारतीय फैंस के चेहरे खिल उठे और दुबई स्टेडियम “चेक दे इंडिया” के नारों से गूंज उठा।

India vs Pakistan Final: टॉस जीतकर भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर

भारत ने एशिया कप 2025 फाइनल (India vs Pakistan Final) में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का साहसिक फैसला लिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव का ये दांव पूरी तरह सफल रहा। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया और पाकिस्तान को 19.1 ओवर में महज 146 रन पर समेट दिया। खास बात है कि कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से 4 अहम विकेट चटकाए, जबकि वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लेकर पाक बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

खिलाड़ीविकेटओवरइकोनॉमी
कुलदीप यादव445.25
जसप्रीत बुमराह246.00
वरुण चक्रवर्ती23.56.78
अक्षर पटेल246.25

पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान (57) और फखर जमां (46) ने अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन फरहान के आउट होते ही पाकिस्तानी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। बता दें कि इस पिच पर औसत स्कोर 160-170 के बीच रहता है, ऐसे में भारत के लिए ये लक्ष्य चेज करना आसान लग रहा है लेकिन फाइनल का दबाव मैच को रोमांचक बना सकता है।

ये भी पढ़ें: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का बेकार प्रदर्शन, भारत के सचिन ने फेंका 86.27 मीटर भाला

भारत की पारी लड़खड़ाई, टॉप ऑर्डर सस्ते में आउट

भारत की बैटिंग की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और पहले ही ओवर में टीम को बड़ा झटका लगा। अभिषेक शर्मा मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म जारी रही और वो भी सिर्फ 1 रन बनाकर शाहीन आफरीदी की गेंद पर कैच आउट हो गए।

शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले लेकिन चौथे ओवर में 12 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54-3 है। अब तिलक वर्मा और संजू सैमसन पर पारी संभालने की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि भारत को फाइनल जीतने के लिए मजबूत साझेदारी की सख्त जरूरत है, वरना पाकिस्तान के गेंदबाज दबाव बना सकते हैं।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी का हाल

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही और टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 45 रन बना लिए। साहिबजादा फरहान ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 35 गेंदों में शानदार फिफ्टी जड़ी। लेकिन जैसे ही 9.4 ओवर में फरहान का विकेट गिरा, वहीं से मैच का रुख बदल गया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और 16वें ओवर तक सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

ये भी पढ़ें: Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार की नई योजना, हर परिवार की महिला को मिलेगा ₹2.10 लाख तक का रोजगार समर्थन

खास बात है कि कुलदीप यादव ने 16वें ओवर में दो लगातार गेंदों पर शाहीन आफरीदी और फहीम अशरफ को आउट कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंत तक पाकिस्तान की पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक खेले गए मैचों में अक्सर पाकिस्तान की बल्लेबाजी भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ लड़खड़ाती रही है और आज फिर वही नजारा देखने को मिला।

फाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या बाहर

एशिया कप 2025 के हाई-वोल्टेज फाइनल से पहले भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट की वजह से इस अहम मुकाबले में नहीं खेल रहे, जिससे टीम का बैलेंस जरूर प्रभावित हुआ है। उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका दिया गया है, जो पहली बार इतने बड़े फाइनल में खेल रहे हैं।

वहीं, गेंदबाजी को मजबूती देने के लिए शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Final) अब तक मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में 5 बार फाइनल में भिड़ चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 3 जीत दर्ज की है जबकि भारत ने 2 फाइनल जीते हैं।

इस बार टीम इंडिया का मकसद रिकॉर्ड बराबर करना और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का बदला चुकाना होगा। फैंस की निगाहें अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 का सुपर फोर मुकाबला शुरू! भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, दुबई में मचेगा क्रिकेट का महासंग्राम

प्लेइंग XI

टीमप्लेइंग XI
भारतअभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तानसाहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

बता दें की फैंस के लिए ये मुकाबला सुपर रोमांचक है। भारत को जीत के लिए अभी भी अच्छी साझेदारी की जरूरत है। बता दें कि अगर भारत जीतता है तो ये उसका लगातार 7वां जीत का रिकॉर्ड होगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें