तय हो चुका है इंसानियत का आख़िरी दिन, जानिए बाबा वेंगा की 2026 से 5079 तक डरावनी भविष्यवाणी

तय हो चुका है इंसानियत का आख़िरी दिन, जानिए बाबा वेंगा की 2026 से 5079 तक डरावनी भविष्यवाणी

Baba Vanga Prediction: दुनिया जब भी अनिश्चितता, युद्ध या प्राकृतिक आपदाओं से जूझती है, तब एक नाम बार-बार चर्चा में आता है, बाबा वेंगा। बुल्गारिया की यह नेत्रहीन भविष्यवक्ता, जिन्हें “बाल्कन की नास्त्रेदमस” भी कहा जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी वह डरावनी भविष्यवाणी, जिसमें उन्होंने मानव सभ्यता के अंत की तारीख तक बताई थी।

Baba Vanga कौन थीं और क्यों मानी जाती हैं रहस्यमयी?

बता दें कि बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था और कम उम्र में ही एक दुर्घटना में उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। इसके बाद उनके बारे में कहा जाने लगा कि उन्हें भविष्य देखने की शक्ति मिल गई है। हालाकी उनकी कई भविष्यवाणियां विवादित रही हैं, लेकिन समर्थकों का दावा है कि उन्होंने 9/11 हमला, सोवियत संघ का पतन और ब्रेक्सिट जैसी घटनाओं के संकेत पहले ही दे दिए थे।

गौरतलब है कि बाबा वेंगा ने अपनी कोई भी भविष्यवाणी लिखित रूप में नहीं छोड़ी। उनके कथन ज्यादातर उनकी भतीजी क्रासिमीरा स्टोयानोवा और अनुयायियों द्वारा दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 2026 में कब शुरू होगी नवरात्र? घटस्थापना से विजयादशमी तक देखें पूरा कैलेंडर

Baba Vanga Prediction: इंसानियत का होगा अंत, ब्रह्मांड भी होगा तबाह

रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा वेंगा ने इंसानियत के भविष्य को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली समयरेखा बताई थी, जिसमें दावा किया गया कि साल 5079 में एक ऐसी विशाल ब्रह्मांडीय घटना घटेगी, जो सिर्फ मानव सभ्यता ही नहीं बल्कि पूरे ब्रह्मांड का अंत कर देगी, और यह विनाश इंसानी कल्पना से कहीं ज्यादा भयानक होगा।

इस डरावनी भविष्यवाणी की टाइमलाइन में कहा गया है कि 3005 में मंगल ग्रह पर युद्ध, 3010 में चंद्रमा की किसी खगोलीय पिंड से टक्कर, और 3797 तक पृथ्वी से जीवन का पूरी तरह समाप्त होना शामिल है। हालांकि इस विनाश से पहले इंसान एक स्वर्ण युग देखेगा, जहां 4300 के दशक तक सभी बीमारियों पर काबू पा लिया जाएगा और 4674 में सभ्यता अपने चरम पर होगी।

इस दौरान अलग-अलग ग्रहों पर बस चुकी मानव आबादी करीब 340 अरब तक पहुंच जाएगी। इस पूरी समयरेखा में पहले इंसान का नैतिक और तकनीकी विकास चरम पर दिखाया गया है, लेकिन उसके बाद वही प्रगति धीरे-धीरे इंसानियत को विनाश की ओर ले जाती है।

ये भी पढ़ें: 2026 में इन 5 राशियों की पलट जाएगी किस्मत, पैसा, प्रमोशन और बड़ी सफलता का योग

2026 को लेकर बाबा वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी

हालाकी मानव सभ्यता के अंत की तारीख 5079 बताई जाती है, लेकिन बाबा वेंगा की 2026 से जुड़ी भविष्यवाणियां अभी से लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। बता दें कि उनकी भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले साल में वैश्विक तनाव काफी बढ़ सकता है, जहां चीन और ताइवान के बीच टकराव गहराने के संकेत हैं और रूस तथा अमेरिका के आमने-सामने आने की आशंका भी जताई गई है।

इसके साथ ही 2026 में प्रकृति भी अपना रौद्र रूप दिखा सकती है, जिसमें बड़े भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और असामान्य मौसम बदलाव शामिल हैं। इतना ही नहीं, बाबा वेंगा से जुड़ी मान्यताओं में यह दावा भी किया जाता है कि इसी साल मानव जाति का किसी बाहरी ग्रह के जीवों से संपर्क हो सकता है, हालाकी इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है।

क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सच माननी चाहिए?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर आज तक कोई ठोस वैज्ञानिक सबूत सामने नहीं आया है। उनके ज्यादातर कथन लिखित रूप में नहीं, बल्कि लोक कथाओं, अनुयायियों की बातों और मौखिक कहानियों के ज़रिये सामने आए हैं। यही कारण है कि कई जानकार इन्हें महज संयोग, अनुमान या अलग-अलग तरह की व्याख्याओं का नतीजा मानते हैं।

ये भी पढ़ें: बाबा वेंगा ने की बड़ी भविष्यवाणी, अगले 6 महीने में करोड़पति बन सकते हैं इन 4 राशियों के लोग

ऐसी भविष्यवाणियां अक्सर तब चर्चा में आती हैं, जब दुनिया पहले से किसी संकट या डर के माहौल से गुजर रही होती है। इसलिए इन्हें पूरी तरह सच मानने से पहले सावधानी ज़रूरी है, क्योंकि यह जानकारी आम मान्यताओं और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, जिसकी सटीकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।

Jai Jagdamba News Whatsapp