GST के खेल में Bajaj का बड़ा दांव! Pulsar 350 और Dominar 350 जल्द हो सकती हैं लॉन्च, जानें इंजन और फीचर्स

GST के खेल में Bajaj का बड़ा दांव! Pulsar 350 और Dominar 350 जल्द हो सकती हैं लॉन्च, जानें इंजन और फीचर्स

Bajaj 350cc Motorcycle Update: भारत में बाइक खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Bajaj Auto अब GST के नए नियमों को ध्यान में रखते हुए ऐसा दांव खेलने जा रही है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकता है। दरअसल कंपनी Pulsar 350 और Dominar 350 जैसी नई बाइक्स पर काम कर रही है, जिन्हें 350cc से नीचे रखकर कीमत कम की जा सके।

वहीं Triumph और KTM भी इसी नई रणनीति का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन जो बदलाव आने वाला है, वो भारतीय बाइक मार्केट की तस्वीर बदल सकता है।

GST नियमों ने क्यों बदला Bajaj का पूरा गेम प्लान?

नए GST नियमों के लागू होने के बाद 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों पर अब 40 फीसदी तक टैक्स लगता है, जबकि 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स सिर्फ 18 फीसदी GST स्लैब में आती हैं। ऐसे में Pulsar NS400Z और Dominar 400 जैसी बाइक्स पर टैक्स का बोझ काफी बढ़ गया है, जिसे कंपनी फिलहाल खुद उठा रही है।

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे Royal Enfield के 350cc बाइक, मिलेगा भारी डिस्काउंट और EMI ऑप्शन

हालांकि लंबे समय तक ऐसा करना फायदे का सौदा नहीं माना जा रहा। इसका मतलब साफ है कि Bajaj अब ज्यादा पावरफुल बाइक को भी कम टैक्स स्लैब में बेचने का रास्ता तलाश रही है। यही वजह है कि Bajaj अबनया 350cc इंजन प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, ताकि बाइक्स की कीमत कंट्रोल में रहे और ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इन तक पहुंच सकें।

क्या 350cc इंजन होगा ज्यादा स्मूद?

Bajaj का आने वाला 350cc इंजन पूरी तरह नया नहीं होगा, बल्कि यह मौजूदा 373cc मोटर का ही स्मार्ट तरीके से बदला गया वर्जन माना जा रहा है। खास बात है कि इसमें स्ट्रोक वही रखा जाएगा, लेकिन बोर को थोड़ा छोटा किया जाएगा, जिससे इंजन की क्षमता घटकर 350cc रह जाएगी।

इससे टॉप पावर में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन इसका फायदा यह होगा कि बाइक ज्यादा स्मूद, कंट्रोल्ड और राइडर फ़्रेंडली महसूस होगी। गौरतलब है कि यह सेटअप सिर्फ तेज रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि शहर की रोजमर्रा की राइडिंग, ट्रैफिक और लंबे सफर को ज्यादा आसान और कंफर्टेबल बनाने पर फोकस करता है।

Pulsar 350 और Dominar 350 में क्या होगा नया?

बता दें कि Pulsar 350 में इंजन साइज को छोड़ दें तो किसी बड़े मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है, लेकिन बजाज इसकी ट्यूनिंग पर खास काम कर सकता है। माना जा रहा है कि बाइक में ज्यादा स्मूद पावर डिलीवरी, बेहतर माइलेज और राइड को आसान बनाने वाला सेटअप मिलेगा, जिससे यह युवा राइडर्स के साथ-साथ रोज़ाना बाइक चलाने वालों के लिए भी ज्यादा प्रैक्टिकल बन सकती है।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा को मिला अब तक का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर, इंडोनेशिया जाएंगी 35 हजार स्कॉर्पियो पिकअप

वहीं दूसरी ओर Dominar 350 Bajaj के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है, क्योंकि डोमीनर करीब 9 साल से बाजार में मौजूद है और इसमें लंबे समय से कोई बड़ा अपडेट नहीं आया। नए अवतार में Dominar 350 को इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स, फ्रेश डिजाइन टच और वजन कम करने जैसे अहम बदलाव मिल सकते हैं। अगर ये अपडेट्स देखने को मिलते हैं, तो Dominar 350 सीधे तौर पर टूरिंग सेगमेंट में फिर से जान डाल सकती है।

कीमत में आएगा बड़ा फर्क

बजाज का नया 350cc प्लेटफॉर्म सीधे तौर पर बाइक की कीमत को नीचे लाने में मदद करेगा। दरअसल, 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स 18 प्रतिशत GST स्लैब में आती हैं, जबकि मौजूदा 400cc मॉडल्स पर 40 प्रतिशत तक टैक्स लगता है। ऐसे में Pulsar 350 और Dominar 350 पर टैक्स का बोझ कम होगा और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को कीमत में दिखेगा।

यही वजह है कि माना जा रहा है कि ये दोनों बाइक्स अपने पुराने 400cc वर्जन के मुकाबले काफी सस्ती होंगी और इसी कारण इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स इसे Bajaj का एक स्मार्ट और वैल्यू फॉर मनी मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं।

Triumph सबसे पहले उतारेगी 350cc बाइक

Bajaj की नई 350cc रणनीति का पहला चेहरा Triumph बनने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो Triumph अपनी 350cc मोटरसाइकिल को सबसे पहले भारतीय बाजार में उतार सकती है, जिससे इस नए सेगमेंट की शुरुआत होगी। इसके बाद Bajaj अपनी पॉपुलर बाइक्स Pulsar 350 और Dominar 350 को लॉन्च करने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें: भारत में हार्ले बाइक और लग्जरी कारें होंगी सस्ती, निर्यातकों को होगा बड़ा फायदा

हालांकि अभी तक किसी भी बाइक की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में ये नई 350cc बाइक्स भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आ सकती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि Bajaj की ये नई 350cc बाइक्स कीमत और परफॉर्मेंस के दम पर Royal Enfield जैसे ब्रांड्स को कितनी टक्कर दे पाती हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp