नये अवतार में आ रही है आपकी पसंदीदा बजाज पल्सर, जानिए क्या है कंपनी का मास्टर प्लान
Bajaj Pulsar 2026 Portfolio: बजाज Pulsar एक बार फिर सुर्खियों में है और वजह है इसका अब तक का सबसे बड़ा बदलाव। Bajaj Auto अगले 4–5 महीनों में पूरी Pulsar रेंज को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है, जहां 8 बड़े अपडेट, नया डिजाइन और ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
खास बात है कि कंपनी का पूरा फोकस 150cc+ सेगमेंट पर है, जिससे युवाओं के बीच Pulsar की पकड़ और मजबूत होने वाली है। अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम हो सकती है।
150cc+ सेगमेंट पर Bajaj का बड़ा दांव
30 जनवरी को एनालिस्ट्स से बातचीत के दौरान Bajaj Auto के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि,
फेस्टिव सीजन के बाद कंपनी ने लॉन्च और रिफ्रेश की गति बढ़ा दी है। त्योहारों के दौरान बाजार थोड़ा सुस्त रहता है, लेकिन उसके बाद Pulsar के नए और अपडेटेड मॉडल्स 150cc+ सेगमेंट में पेश किए गए।
ये भी पढ़ें: दमदार अपडेट्स और पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar NS400Z, कीमत सिर्फ ₹1.92 लाख
पिछले दो महीनों में बजाज पल्सर के 7 अपग्रेड और रिफ्रेश हो चुके हैं, जिससे डिमांड और मार्केट शेयर दोनों को फायदा मिला। गौरतलब है कि अगले चार महीनों में 8 से ज्यादा नए इंटरवेंशन की तैयारी है, यानी हर कुछ हफ्तों में Pulsar का नया या अपडेटेड अवतार देखने को मिलेगा।
नए अवतार में आएगी पूरी Pulsar रेंज
Bajaj Auto अपनी पूरी Pulsar रेंज को नए अवतार में लाएगी। बजाज पल्सर क्लासिक, मॉडर्न N-सीरीज और परफॉर्मेंस NS-सीरीज सभी को रिफ्रेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसके बाद Pulsar पोर्टफोलियो पहले से ज्यादा ताकतवर, स्टाइलिश और भरोसेमंद होगा।
हालाकि टू-व्हीलर बाजार फिलहाल सकारात्मक है और 12-15 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद है, लेकिन ईंधन और रोजमर्रा के खर्च में बढ़ोतरी ग्राहकों की खरीद क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
ये भी पढ़ें: ड्यूल-चैनल ABS और नए अपडेट संग Bajaj Pulsar 220F लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी
नए ब्रांड और नए फॉर्मेट की तैयारी में Bajaj Auto
बता दें कि Pulsar के अलावा Bajaj Auto अपने पूरे ब्रांड पोर्टफोलियो का विस्तार भी सोच रही है। 125cc सेगमेंट में अभी भी एक बड़ी खाली जगह है, जिसे भरने की योजना है। Dominar ब्रांड भारत में सीमित है, लेकिन विदेशों में खासकर मैक्सिको में इसकी बिक्री बेहतर है।
कंपनी नए ऑन-रोड और ऑफ-रोड बाइक फॉर्मेट्स पर भी काम कर रही है। इसके लिए या तो नया ब्रांड लाया जा सकता है या कोई पुराने निष्क्रिय ब्रांड को दोबारा पेश किया जा सकता है। कुल मिलाकर, आने वाले महीनों में बजाज पल्सर और Bajaj Auto से जुड़ी खबरें बाइक बाजार में लगातार सुर्खियों में रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: बजाज पल्सर 150 खरीदना हुआ आसान, सिर्फ 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर ले जाएं बाइक घर!