₹25,000 से कम में ये फोन देंगे DSLR जैसी फोटो, जानिए 2025 के टॉप कैमरा स्मार्टफोन्स जो परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों में हैं नंबर वन
Best Camera Smartphones Under 25000: अगर आप 2025 में ₹25,000 से कम कीमत में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो फोटोग्राफी में शानदार हो, तो आपके पास कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। बता दें कि आजकल मिड-रेंज फोन्स में भी ऐसे कैमरा फीचर्स दिए जा रहे हैं जो फ्लैगशिप डिवाइसेज को टक्कर देते हैं। खास तौर पर, इन स्मार्टफोन्स में 5G कनेक्टिविटी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ भी दी गई है।
ये है ₹25,000 से कम में बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन (Best Camera Smartphones Under 25000)
ये है 2025 के टॉप स्मार्टफोन्स जो 25,000 के अंदर बेहतरीन कैमरा (Best Camera Smartphones Under 25000), 5G और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।
Poco X7 Pro 5G
Poco X7 Pro 5G में 6.67-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट पर चलता है और Android 15 (Xiaomi HyperOS) पर आधारित है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP वाइड, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 6550mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp यूज़र्स के लिए बड़ा झटका, 2026 से गायब होंगे ChatGPT और Perplexity जैसे AI ChatBot
OnePlus Nord CE5
OnePlus Nord CE5 में 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर है। यह Android 15 (OxygenOS) पर चलता है। कैमरा सेटअप में 50MP वाइड, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है। इसमें 7100mAh बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi Note 14 Pro
Redmi Note 14 Pro में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह MediaTek Dimensity 7300 Ultra पर चलता है। कैमरा में 50MP मेन, 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो और 20MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं। फोन में 5500mAh बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Redmi Note 14 Pro Plus
इस फोन में 50MP वाइड, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे के साथ 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और Android 14 (Xiaomi HyperOS) इसे एक शक्तिशाली डिवाइस बनाते हैं। 6200mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 7,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo का Find X9 सीरीज, जानिए कीमत और फीचर्स
Realme P3 Pro 5G
Realme P3 Pro में 6.83-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है। कैमरा में 50MP मेन, 2MP डेप्थ और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Realme P4 Pro
Realme P4 Pro फोन 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट) के साथ आता है। Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और Android 15 पर आधारित Realme UI इसमें दिया गया है। 50MP वाइड, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा इसे खास बनाते हैं।
Motorola Edge 60
Motorola Edge 60 में 6.67-इंच 1.5K p-OLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है। इसमें 50MP वाइड, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 10MP टेलीफोटो और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5500mAh बैटरी 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
गौरतलब है कि आज के समय में ₹25,000 के अंदर भी यूज़र्स को ऐसे कैमरा फोन्स मिल रहे हैं जो हर तरह की फोटोग्राफी में बेहतरीन रिजल्ट देते हैं। चाहे आप नाइट मोड में फोटो लें या 4K वीडियो शूट करें, ये सभी Best Camera Smartphones Under 25000 अपने प्राइस रेंज में शानदार परफॉर्म करते हैं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
