25 हजार से कम में फोन लेना चाहते हैं? डिस्प्ले, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन हैं पैसा वसूल

25 हजार से कम में फोन लेना चाहते हैं? डिस्प्ले, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन हैं पैसा वसूल

Best Phones Under 25K in 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं और बजट 25 हजार रुपये के अंदर रखना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे सही है। दरसल इस प्राइस रेंज में अब ऐसे फोन मिल रहे हैं, जिनमें AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिलते थे।

ये फोन गेमिंग से लेकर डेली यूज़ तक हर जरूरत को आसानी से पूरा करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन स्मार्टफोन्स के बारे में जो 25 हजार के बजट सेगमेंट में यूज़र्स का दिल जीत रहे हैं।

25 हजार से कम में ये हैं शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस वाले फोन

भारतीय यूज़र्स के लिए 25 हजार रुपये का रेंज सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी मानी जाती है। चाहे आप मल्टीटास्किंग करते हों, गेमिंग पसंद करते हों या लंबी बैटरी लाइफ चाहते हों, इस बजट में हर तरह के यूज़र के लिए विकल्प मौजूद हैं।

Realme 15T

Realme का Realme 15T इस लिस्ट का एक मजबूत दावेदार है। इसमें 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ वीडियो देखने और गेम खेलने में शानदार अनुभव देता है। फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए भरोसेमंद साबित होता है। खास बात है की यह फोन ₹20,999 की शुरुआती कीमत में आता है, जिससे यह बैटरी लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है।

Samsung Galaxy M36 5G

अगर आप लंबे समय तक अपडेट्स और क्लीन एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Samsung का Galaxy M36 5G एक अच्छा विकल्प है। इसमें 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है।

हालाकी बैटरी साइज कुछ अन्य फोन्स से कम है, लेकिन सैमसंग का सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन इसे संतुलित बनाता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 रखी गई है।

OnePlus Nord CE 5

OnePlus Nord CE 5 उन यूज़र्स के लिए है, जिन्हें बैटरी बैकअप सबसे ज्यादा चाहिए। इसमें 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

50MP का Sony कैमरा रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए अच्छा आउटपुट देता है। यह फोन ₹24,999 की कीमत पर आता है और प्रीमियम फील के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

Redmi Note 15 5G

Redmi का Redmi Note 15 5G खास तौर पर कैमरा यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 108MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में इसे अलग पहचान देता है। फोन में 6.77 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

5,520mAh की बैटरी के साथ यह फोन बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 है, जो इसे कैमरा सेंट्रिक यूज़र्स के लिए आकर्षक बनाती है।

POCO M8 5G

Poco का POCO M8 5G इस लिस्ट का सबसे सस्ता लेकिन दमदार फोन है। इसमें 6.77 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। 50MP का कैमरा और 5,520mAh की बैटरी 45W चार्जिंग के साथ आती है। ₹18,999 की शुरुआती कीमत में यह फोन उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है, जो कम बजट में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं।

कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए रहेगा सबसे सही?

अगर आप दिनभर फोन इस्तेमाल करते हैं और बैटरी आपकी पहली जरूरत है, तो Realme 15T और OnePlus Nord CE 5 आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। वहीं, फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए Redmi Note 15 5G एक मजबूत विकल्प है, क्योंकि इसमें हाई-रेजोल्यूशन कैमरा मिलता है।

अगर आप भरोसेमंद ब्रांड और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं, तो Samsung Galaxy M36 5G समझदारी भरा चुनाव रहेगा। हालाकी, कम बजट में शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस की बात करें, तो Poco M8 5G भी नजरअंदाज करने लायक नहीं है।

Jai Jagdamba News Whatsapp