अब BGMI में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और पीकी ब्लाइंडर्स की एंट्री, जानें 4.2 अपडेट में क्या है नया

अब BGMI में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और पीकी ब्लाइंडर्स की एंट्री, जानें 4.2 अपडेट में क्या है नया

BGMI 4.2 Update: BGMI प्लेयर्स का लंबे समय से इंतजार अब खत्म हो चुका है। Krafton ने इस हफ्ते BGMI 4.2 Update को रोलआउट कर दिया है, जिसमें ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो गेम को बिल्कुल नए लेवल पर ले जाते हैं। इस बार गेम में रॉयल एनफील्ड बाइक और मशहूर वेब सीरीज़ Peaky Blinders के कैरेक्टर्स को शामिल किया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है।

BGMI 4.2 Update में क्या है नया?

BGMI 4.2 Update में इस बार खिलाड़ियों को बिल्कुल नया और अलग अनुभव मिलने वाला है, क्योंकि इसमें प्राइमवुड जेनेसिस थीम जोड़ी गई है, जो गेमप्ले में फैंटेसी और जादुई तड़का लगाती है। इस थीम में ट्री ऑफ लाइफ, करप्टिंग फ्लावर और गोल्डन फ्रूट जैसे खास एलिमेंट्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार फीचर्स के साथ ASUS TUF Gaming F16 भारत में लॉन्च को तैयार, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

गेम में करप्टिंग फ्लावर ज़हर छोड़कर खिलाड़ी को तुरंत खत्म कर सकता है, वहीं गोल्डन फ्रूट बुलेटप्रूफ जैकेट की तरह काम करता है और ये खिलाड़ी को दोबारा ज़िंदा भी कर देता है, जिससे पूरा मुकाबला पलट सकता है। इस अपडेट में बैरियर पावर, टेलीपोर्ट क्षमता, हील स्किल और फ्लोरा विंग्स जैसी जादुई शक्तियां मिलेंगी जो गेम को और ज्यादा मजेदार और तेज़ बना देती हैं।

Royal Enfield बाइक्स की एंट्री

इस अपडेट की सबसे बड़ी हाइलाइट है रॉयल एनफील्ड के साथ सहयोग, जिसके तहत खिलाड़ी अब रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल 650 और रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 जैसी असली बाइक्स चला पाएंगे, जो 19 जनवरी से गेम में उपलब्ध होंगी। इतना ही नहीं, मशहूर टीवी सीरीज़ पीकी ब्लाइंडर्स के किरदार और थॉमस शेल्बी वॉयस पैक भी जोड़े गए हैं, जो गेमिंग अनुभव को बिल्कुल फिल्मी बना देते हैं।

गेमप्ले और कंट्रोल्स में सुधार

इसके अलावा गेमप्ले में भी सुधार किया गया है, जहां पैराशूट अब जमीन से कुछ मीटर पहले खोला जा सकता है, कंट्रोल्स पहले से ज्यादा रिस्पॉन्सिव हो गए हैं और मूवमेंट काफी स्मूद महसूस होता है। ये सभी बदलाव प्रो खिलाड़ियों के साथ-साथ आम गेमर्स के लिए भी गेम को आसान और रोमांचक बना देते हैं, यही वजह है कि BGMI 4.2 Update को लंबे समय से सबसे बड़े अपडेट्स में गिना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जानें Golden Play Button मिलने के बाद कितनी होती है Youtube पर क्रिएटर की कमाई

BGMI 4.2 Update कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपने अभी तक नया अपडेट डाउनलोड नहीं किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

Android यूज़र्स के लिए:

  • Play Store खोलें
  • “Manage apps and devices” पर जाएं
  • Updates सेक्शन चेक करें
  • BGMI सर्च करें
  • Update बटन पर टैप करें

iOS यूज़र्स के लिए:

  • App Store खोलें
  • BGMI सर्च करें
  • Update विकल्प पर टैप करें

ये भी पढ़ें: भारत में रोलआउट हुवा Xiaomi का HyperOS 3 अपडेट, फोन मे मिलेगा Android 16, नया डिजाइन और HyperAI फीचर्स

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अपडेट 16 जनवरी को लाइव होना था, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ तकनीकी अड़चनों की बातें सामने आई थीं। बावजूद इसके, लेख लिखे जाने तक BGMI 4.2 Update दोनों स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Jai Jagdamba News Whatsapp