बिहार के 45 वर्षीय नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जानें उनकी संपत्ति और राजनीतिक सफर

बिहार के 45 वर्षीय नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जानें उनकी संपत्ति और राजनीतिक सफर

Nitin Nabeen Biography: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पटना के इस पांच बार के विधायक को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। खास बात है की 45 साल की उम्र में वे पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं  नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा और संपत्ति विवरण।

Nitin Nabeen का राजनीतिक सफर

नितिन नबीन पटना के बांकीपुर से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। पिता के निधन के बाद उन्होंने सक्रिय रूप से राजनीति में कदम रखा और 2006 के उपचुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद वे 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार विजयी रहे।

हालाकि 2025 के चुनाव में उन्होंने 98,299 वोट हासिल कर आरजेडी की रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यह उनके राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: JP नड्डा के बाद BJP का बड़ा दांव, 45 साल के नितिन नबीन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई संत माईकल हाई स्कूल, पटना से की और 12वीं की पढ़ाई CSKM पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से पूरी की। आधुनिक राजनेता की तरह वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय हैं।

फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और यूट्यूब के जरिए वे मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़े रहते हैं। उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव है और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

नितिन नबीन की संपत्ति

शपथ पत्र के अनुसार नितिन नबीन की चल संपत्ति लगभग ₹99.71 लाख है, जबकि पत्नी की चल संपत्ति लगभग ₹66.52 लाख है।

चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा

  • नितिन नबीन के पास दो वाहन हैं: स्कॉर्पियो और इनोवा क्रिस्टा।
  • पत्नी के पास 70 ग्राम सोने और 400 ग्राम चांदी के जेवर हैं।
  • अचल संपत्ति में उनकी पत्नी के पास फतुहा की कृषि भूमि और एसके नगर, पटना का आवासीय भवन शामिल है।
  • नितिन नबीन के नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है।

ये भी पढ़ें: अमीर बनना है तो जरूर अपनाएं नीम करौली बाबा के ये चमत्कारी सूत्र, बदल जाएगी आपकी किस्मत

बैंक जमा और निवेश

नितिन नबीन ने बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट में लगभग ₹42.61 लाख जमा किए हैं। पत्नी के पास लगभग ₹54.31 लाख जमा और शेयर/म्यूचुअल फंड में लगभग ₹6.44 लाख का निवेश है।

कानूनी स्थिति और ऋण

Nitin Nabeen पर कुल ₹56.66 लाख का ऋण है, जिसमें ICICI बैंक का संयुक्त होम लोन और इनोवा क्रिस्टा वाहन लोन शामिल है।
गौरतलब, उनकी कानूनी स्थिति शुद्ध है और वे किसी मामले में दोषी नहीं पाए गए हैं। हालांकि, उनके खिलाफ पांच मामले लंबित हैं, जिनमें दंगा, आदेश अवज्ञा और लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने जैसी धाराएँ शामिल हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद Nitin Nabeen पार्टी की केंद्रीय नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। पटना से जुड़े होने के नाते, वे बिहार की राजनीति में भी सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: पुतिन के भारत दौरे में 19 बड़े समझौते, ऊर्जा, न्यूक्लियर, नौकरियां और रक्षा में होगा ऐतिहासिक बदलाव

Jai Jagdamba News Whatsapp