अब 7वीं पास युवाओं को भी मिलेगा सरकारी नौकरी, जानिए बिहार में परिवहन मंत्री का खास फैसला
Bihar Transport Reform 2025: बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में नई शुरुआत हो गई है। श्रवण कुमार ने राज्य के नए परिवहन मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया और उसी समय से पूरे विभाग में सुधार की हवा बहने लगी है। पदभार संभालते ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और कई नीतिगत फैसलों पर मुहर लगाई।
गौरतलब है कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बिहार में सार्वजनिक परिवहन को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं। लोगों को बेहतर बस सेवाओं और मजबूत परिवहन ढांचे की उम्मीद थी, जो अब पूरी होती दिख रही है।
अब 7वीं पास भी बन सकेंगे सरकारी बस कंडक्टर
मंत्री श्रवण कुमार के सबसे बड़े फैसलों में से एक सरकारी बस कंडक्टर की योग्यता में छूट देना है। अब केवल 7वीं पास युवक-युवतियां भी बस कंडक्टर बनने के लिए पात्र होंगे। यह फैसला खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका साबित होगा। मंत्री ने इस निर्णय को “युवा सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम” बताया है।
ये भी पढ़ें: घर में चूहो का है आतंक? आजमाएं ये आसान और टिकाऊ उपाय; आसपास भी नहीं भटकेंगे चूहे
Bihar Transport Reform 2025: परिवहन विभाग में सुधार के स्पष्ट संकेत
बता दें कि पदभार ग्रहण के दौरान अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, परिवहन आयुक्त अभिषेक द्विवेदी और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। बैठक में मंत्री ने यह संकेत दे दिए कि आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर सुधार देखने को मिलेंगे। हालाकि सुधार का यह रोडमैप अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन मंत्री ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बस अड्डों पर बेहतर सुविधाओं के निर्देश
मंत्री ने परिवहन ढांचे को आधुनिक (Bihar Transport Reform 2025) बनाने पर जोर देते हुए कई अहम निर्देश दिए।
- आधुनिक ड्राइविंग ट्रैक का निर्माण जल्द पूरा करने का आदेश
- बस अड्डों पर पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सुधारने पर बल
- साफ-सफाई और सुरक्षा को प्राथमिकता
- बस स्टैंड और स्टॉपेज की जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने का सख्त निर्देश
यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें: जीप से लेकर 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर तक, जानें मोकामा विधायक अनंत सिंह का लग्जरी कार कलेक्शन
चालक कल्याण योजना तेज़ी से लागू करने का निर्देश
बता दें कि हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री ने चालक कल्याण योजना को तेज़ी से लागू करने का निर्देश देते हुए ड्राइवरों को परिवहन व्यवस्था की रीढ़ बताया। खास बात यह है कि मंत्री ने स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, यूनिफॉर्म और पेंशन जैसी सभी जरूरी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि पहले इन योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही थीं, लेकिन अब उम्मीद है कि ड्राइवरों को इन लाभों का समय पर फायदा मिलेगा।
सड़कों पर उतरेंगी नई सरकारी बसें
बिहार सरकार ने पुरानी बसों को कबाड़ में फेंकने के बजाय उनकी नीलामी प्रक्रिया तेज करने का फैसला लिया है, ताकि उस रकम से नई और आधुनिक बसें खरीदी जा सकें। खास बात यह है कि आने वाले दिनों में ये नई बसें सड़कों पर दौड़ना शुरू करेंगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और बेहतर सेवा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: बिहार: STF-पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात शिवदत्त राय का इन्काउनटर; भारी मात्रा में हथियार बरामद
इसी के साथ सभी प्रमुख रूटों पर सरकारी बस सेवा का विस्तार किया जा रहा है, ताकि लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिल सके। गौरतलब है कि इस कदम से निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी और किराए को लेकर होने वाली परेशानी कम होगी। मंत्री के अनुसार, इन बदलावों का असर जल्द ही बिहार की सड़कों पर साफ दिखाई देगा।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
