JP नड्डा के बाद BJP का बड़ा दांव, 45 साल के नितिन नबीन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
BJP National President Nitin Nabin: BJP ने रविवार को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में ही समाप्त हो चुका था और तब से वे एक्सटेंशन पर थे। लोकसभा चुनाव के बाद नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई थी। अब इस अंतरिम दौर में नितिन नबीन को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
क्यों चौंकाने वाला है BJP का यह फैसला?
पार्टी के भीतर लंबे समय से कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन नितिन नबीन का नाम कहीं भी सामने नहीं आया था। बीजेपी का यह फैसला बताता है कि पार्टी अब अनुभव के साथ-साथ उम्र और ऊर्जा पर भी दांव खेल रही है।
महज 45 साल की उम्र में नितिन नबीन (BJP National President Nitin Nabin) इस जिम्मेदारी को संभालने वाले सबसे युवा नेता बन गए हैं। इससे पहले अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, तब उनकी उम्र 50 साल थी।
ये भी पढ़ें: नए साल से पहले भारत को झटका! Mexico ने लगाया 50% Tariff, 52 हजार करोड़ के निर्यात पर संकट
कौन हैं BJP National President Nitin Nabin?
नितिन नबीन सिन्हा (BJP National President Nitin Nabin) कायस्थ समुदाय से आते हैं और बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं और संगठन व सरकार, दोनों स्तरों पर काम करने का लंबा अनुभव रखते हैं। वे दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं।
2006 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
नितिन नबीन ने पहली बार 2006 में उपचुनाव जीतकर विधानसभा में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं।
- 2010
- 2015
- 2020
- 2025
हर चुनाव में उन्होंने अपनी पकड़ और मजबूत की।
गौरतलब है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में Nitin Nabin ने 98,299 वोट हासिल किए। उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के भारी अंतर से हराया। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इससे पहले 2020 में भी उन्होंने लगभग 84,000 वोटों से जीत दर्ज की थी, जहां उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को शिकस्त दी थी।
ये भी पढ़ें: रोहिणी के अपमान पर फटा बड़े भाई का गुस्सा, पिता के एक इशारा का इंतजार कर रहे हैं तेज प्रताप
BJP ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नितिन नबीन को प्रभारी बनाया था। हालाकी उस चुनाव में पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद संगठन में उनकी भूमिका और रणनीतिक समझ को काफी सराहा गया। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें एक भरोसेमंद संगठनकर्ता के तौर पर देखता है।
संगठन और सरकार दोनों का अनुभव
BJP National President Nitin Nabin केवल चुनाव जीतने वाले नेता ही नहीं हैं, बल्कि संगठन को खड़ा करने का अनुभव भी रखते हैं। राजनीति में आने से पहले वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रहे। इसके अलावा वे बिहार सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जिससे प्रशासनिक अनुभव भी उनके पास है।
खास बात है की नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी देकर BJP ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी भविष्य की राजनीति के लिए युवा नेतृत्व को आगे लाना चाहती है। जब तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक नितिन नबीन ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, RJD में लौटने से बेहतर मौत, तेजस्वी को लेकर कही ये बात
