BMW ने भारत में लॉन्च की G 310 RR की खास लिमिटेड एडिशन, जानें इस बाइक की कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स

BMW ने भारत में लॉन्च की G 310 RR की खास लिमिटेड एडिशन, जानें इस बाइक की कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स

BMW G 310 RR Limited Edition: अगर आप एक प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक का सपना देख रहे हैं और BMW ब्रांड का जादू आपके सिर चढ़कर बोलता है, तो यह खबर आपके लिए है! BMW Motorrad ने भारतीय मार्केट में अपनी एक बड़ी उपलब्धि के जश्न को खास अंदाज में मनाया है। कंपनी ने यहां 10,000 यूनिट्स का सेंसेशनल माइलस्टोन पार करने के उपलक्ष्य में BMW G 310 RR का लिमिटेड एडिशन पेश की है।

नए लुक और स्पोर्टी अंदाज़ में BMW G 310 RR Limited Edition लॉन्च

भारत में 10,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार करने के जश्न के रूप में बीएमडब्ल्यू मोटोर्रैड ने भारत में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक BMW G 310 RR का लिमिटेड एडिशन पेश किया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये रखी गई है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 18,000 रुपये ज्यादा है। हालांकि लिमिटेड एडिशन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका एक्सक्लूसिव लुक और स्पेशल ग्राफिक्स, जबकि इंजन और परफॉर्मेंस वही पुराने मॉडल जैसे ही हैं।

इस एडिशन में दो रंग ब्लैक और व्हाइट दिए गए हैं, जिन पर रेड और ब्लू कलर की चमकदार डिटेलिंग की गई है। साथ ही, दोनों पहियों पर व्हील रिम टेप्स और ‘1/310’ का खास बैज दिया गया है, जिससे बाइक का लिमिटेड एडिशन स्टेटस साफ झलकता है। बता दें कि G 310 RR भारत में बनी उन चुनिंदा प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक्स में से है जो TVS और BMW की पार्टनरशिप में तैयार होती है और इसे देशभर के सभी BMW डीलरशिप्स से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च की नई X3, Bharat Mobility Global Expo 2025 में दिखी झलक

इंजन और परफॉर्मेंस

इस लिमिटेड एडिशन बाइक में इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसका स्टाइल और प्रीमियम फील राइडर्स को जरूर आकर्षित करेगा। इसमें 312.2cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 34bhp की दमदार पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

BMW G 310 RR Limited Edition Launched in India
BMW G 310 RR Limited Edition Launched in India

यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जो हाईवे पर स्मूद राइड और सिटी ट्रैफिक में बेहतर कंट्रोल देता है। सस्पेंशन के लिए आगे यूएसडी फोर्क और पीछे मोनोशॉक, वहीं ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल एबीएस के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में 17-इंच के एलॉय व्हील्स और मिशलिन टायर्स (फ्रंट: 110/70, रियर: 150/60) का सेटअप दिया गया है, जो ग्रिप और स्टेबिलिटी को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: Honda ने भारत में लॉन्च किया CB350C का Special Edition, मिलेगा शानदार रेट्रो डिजाइन, दमदार 348cc इंजन और स्मार्ट फीचर

BMW G 310 RR Limited Edition Specifications

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
मॉडलBMW G 310 RR लिमिटेड एडिशन (केवल 310 यूनिट्स)
इंजन312.12cc, वॉटर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक
गियरबॉक्स6-स्पीड, रेस-ट्यूनड एंटी-हॉपिंग क्लच
पावर (Track/Sport)25 kW (34 PS) @ 9,700 rpm
टॉर्क (Track/Sport)27.3 Nm @ 7,700 rpm
टॉप स्पीड (Track/Sport)160 km/h
पावर (Urban/Rain)19 kW (25.8 PS) @ 7,700 rpm
टॉर्क (Urban/Rain)25 Nm @ 6,700 rpm
टॉप स्पीड (Urban/Rain)125 km/h
चेसिसट्यूबलर स्टील स्पेस फ्रेम
सस्पेंशन (फ्रंट)41 mm USD फोर्क
सस्पेंशन (रियर)कास्ट एल्युमिनियम डुअल स्विंग आर्म, डायरेक्ट स्प्रिंग स्ट्रट
ब्रेक्सफ्रंट: 300mm डिस्क, 4-पिस्टन कैलीपर रियर: 240mm डिस्क, सिंगल-पिस्टन
ABSड्यूल-चैनल BMW Motorrad ABS (रियर-व्हील लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन के साथ)
टायर्समिशलिन पायलट स्ट्रीट रेडियल (कैस्ट एल्युमिनियम व्हील्स)
वजन174 किग्रा
सीट हाइट811 mm
फ्यूल टैंक11 लीटर
राइडिंग मोड्सTrack, Sport, Urban, Rain
डिस्प्ले5-इंच TFT फुल-कलर डिस्प्ले
लाइट्सफुल LED सेटअप
स्पेशल एडिशन फीचर्स‘1/310’ नंबर बैज, रेड-ब्लू डेकल बॉडी किट, व्हील ग्राफिक्स, कलर ऑप्शंस: Cosmic Black & Polar White

फीचर्स में क्या है खास?

फीचर्स में भी यह बाइक किसी से कम नहीं है, इसमें एलईडी हेडलाइट्स, टर्न इंडिकेटर्स, टेल लाइट, राइडिंग मोड्स और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। 11-लीटर के फ्यूल टैंक और 174 किलोग्राम वजन के साथ यह बाइक लंबी दूरी के टूरिंग के लिए भी एक बढ़िया विकल्प साबित होती है।

ये भी पढ़ें: Ultraviolette X47 Crossover अब भारत में लॉन्च, पहले 1,000 खरीदारों के लिए 25 हजार का स्पेशल डिस्काउंट; जानें डिज़ाइन, परफॉर्मेंस, किमत और फीचर

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें