भारत में आ रही है BMW की नई SUV iX3, जानिए कीमत और कंपनी की योजना

भारत में आ रही है BMW की नई SUV iX3, जानिए कीमत और कंपनी की योजना

BMW iX3 EV: BMW ने CES 2026 में अपनी नई iX3 SUV को पेश किया है, जो जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकती है। खास बात है की कंपनी पूरी तरह से बैटरी-इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति पर ध्यान केंद्रित कर रही है और हाइब्रिड मॉडल भारत में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। हालाकि, BMW जल्द ही भारत में तीन नई EVs लॉन्च करने की तैयारी में है।

2026 में क्या है BMW का लक्ष्य?

BMW भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर पूरा फोकस कर चुकी है और कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 तक कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत तक पहुंचाई जाए, जो पिछले साल 21 प्रतिशत थी।

BMW Group India के CEO हरदीप सिंह बरार के मुताबिक, कंपनी भारत में किसी भी हाइब्रिड कार को लॉन्च नहीं करेगी और सीधे बैटरी-इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर ही दांव लगाएगी।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा MG कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके कीमत, फीचर्स और रेंज

2025 में BMW ने देश में करीब 18,000 कारें बेचीं, जिनमें से 23 प्रतिशत बिक्री इलेक्ट्रिक कारों की रही, जिससे साफ है कि भारतीय बाजार में प्रीमियम EVs की मांग लगातार मजबूत होती जा रही है।

भारत में BMW का इलेक्ट्रिक मास्टरप्लान

बता दें की BMW भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार रणनीति को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है और कंपनी तीन नई EVs लॉन्च करने के साथ-साथ कुल 27 मॉडलों में अपडेट या नए वर्जन लाने की तैयारी में है। खास बात है की इलेक्ट्रिक कारों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए BMW ने 2026 में सप्लाई बढ़ाने का भी फैसला किया है।

चार्जिंग की चिंता दूर करने के लिए कंपनी ने प्रमुख हाईवे पर करीब 300 किलोमीटर के अंतराल पर 12 हाई-कैपेसिटी फास्ट चार्जर लगाए हैं, जबकि डीलरशिप पर 52 फास्ट चार्जर पहले से मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च की नई X3, Bharat Mobility Global Expo 2025 में दिखी झलक

हालाकि, टेस्ला जैसे नए प्लेयर्स भारतीय बाजार में उतर रहे हैं, फिर भी दिसंबर तिमाही में BMW की EV बिक्री और कुल ग्रोथ यह दिखाती है की कंपनी की पकड़ मजबूत बनी हुई है और वह पूरी तरह इलेक्ट्रिक फोकस के साथ भारतीय ग्राहकों को नए और बेहतर विकल्प देने के लिए तैयार है।

BMW iX3 EV और iX1 की कीमत

बता दें की BMW की इलेक्ट्रिक कारों की औसत कीमत करीब 60 लाख रुपये के आसपास है, जो टेस्ला मॉडल Y स्टैंडर्ड रेंज की शुरुआती कीमत के बराबर मानी जा रही है। जबकि BMW iX1 भारत में ही लोकली असेंबल होती है और इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये रखी गई है, यही वजह है कि यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है।

ये भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च की G 310 RR की खास लिमिटेड एडिशन, जानें इस बाइक की कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स

वहीं BMW iX3 EV की बात करें तो इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 65 से 70 लाख रुपये के बीच हो सकती है। गौरतलब है की iX1 खरीदने वाले करीब आधे ग्राहक पहली बार लक्जरी कार की दुनिया में कदम रख रहे हैं, जो आमतौर पर मास-मार्केट ब्रांड्स से अपग्रेड कर रहे हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp