21% घाटे में लिस्ट हुवा BMW Ventures का शेयर, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका

21% घाटे में लिस्ट हुवा BMW Ventures का शेयर, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका

BMW Ventures IPO: भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को BMW Ventures Share के लिस्टिंग का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन लिस्टिंग के दिन इंवेसटरो  को बड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयरों की एंट्री ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया और निवेशकों को भारी घाटा झेलना पड़ा।

BMW Ventures Share ने निवेशकों की उम्मीदों पर फेरा पानी

1 अक्टूबर को BMW Ventures के शेयर NSE पर 21.21% डिस्काउंट के साथ ₹78 और BSE पर 19.19% डिस्काउंट के साथ ₹80 पर लिस्ट हुआ। IPO का प्राइस बैंड ₹94 से ₹99 प्रति शेयर तय किया गया था। गौरतलब है कि कंपनी का कुल IPO ₹231.66 करोड़ का था और 2.34 करोड़ शेयर जारी किए गए थे।

BMW Ventures का IPO 1.5 गुना सब्सक्राइब हुआ था, यानी निवेशकों की शुरुआती दिलचस्पी अच्छी थी। इस लिस्टिंग के बाद BMW Ventures की मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹693.72 करोड़ के आसपास रही।

ये भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतजार, बस कुछ दिनों में खुल रहा है दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG का IPO; 11,500 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश

BMW Ventures का बिजनेस मॉडल

BMW Ventures कई सेक्टर्स में काम करती है।

  • स्टील प्रोडक्ट्स
  • ट्रैक्टर इंजन और स्पेयर पार्ट्स की डिस्ट्रीब्यूशन
  • PVC पाइप मैन्युफैक्चरिंग
  • रोल फॉर्मिंग
  • प्रीइंजीनियर्ड बिल्डिंग्स और स्टील गिर्डर्स का फैब्रिकेशन

खास बात यह है कि कंपनी के बिजनेस डाइवर्सिफिकेशन से निवेशकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती लिस्टिंग ने निराश कर दिया।

BMW Ventures IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

BMW Ventures का ₹231.66 करोड़ का पब्लिक इश्यू 24 सितंबर को खुला और 26 सितंबर को बंद हुआ।

  • कुल 2.34 करोड़ नए शेयर जारी हुए।
  • IPO 1.50 गुना सब्सक्राइब हुआ।
  • QIB (Qualified Institutional Buyers) का हिस्सा 3 गुना सब्सक्राइब हुआ।
  • NII (Non-Institutional Investors) का हिस्सा भी 3 गुना सब्सक्राइब हुआ।
  • लेकिन रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा सिर्फ 0.99 गुना भरा।

यानी साफ है कि BMW Ventures Share में बड़ी संस्थाओं ने भरोसा दिखाया, लेकिन छोटे निवेशकों का रुझान कमजोर रहा।

ये भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च की G 310 RR की खास लिमिटेड एडिशन, जानें इस बाइक की कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स

कौन हैं BMW Ventures के प्रमोटर्स?

BMW Ventures के प्रमोटर्स में बिजय कुमार किशोरपुरिया, सबिता देवी किशोरपुरिया, नितिन किशोरपुरिया और रचना किशोरपुरिया शामिल हैं। इनके साथ ही BMW Fin-Invest Pvt Ltd और ऋधिसिद्धि फिनकॉन प्राइवेट लिमिटेड भी प्रमोटर कंपनियों में गिनी जाती हैं।

बता दें कि किशोरपुरिया परिवार का स्टील और इंजीनियरिंग सेक्टर में लंबे समय से अनुभव रहा है और यही वजह है कि कंपनी के बिजनेस मॉडल पर निवेशकों का भरोसा देखने को मिला। यह ग्रुप पहले भी स्टील प्रोडक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चला चुका है, जिससे इनके पास मजबूत इंडस्ट्रियल बैकग्राउंड मौजूद है।

आगे क्या करें निवेशक?

अब BMW Ventures share ने भले ही निवेशकों को झटका दिया है, लेकिन यह अकेला मामला नहीं है। दरसल इस से पहले Epack Prefab Technologies के शेयर 10% घाटे के साथ लिस्ट हुवे थें। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता, लिक्विडिटी प्रेशर और सेक्टोरल अनिश्चितताओ के कारण हाल के दिनों में कई IPO कमजोर शुरुआत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: देशभर में खुलेंगे 72,300 EV चार्जिंग स्टेशन, मिलेगा 80% सब्सिडी,जानें पूरी गाइडलाइन

मगर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ऐसे गिरावट वाले मौके कई बार फायदेमंद साबित होते हैं, क्योंकि सही कंपनी में किया गया धैर्यपूर्ण निवेश भविष्य में मजबूत रिटर्न दे सकता है। मूल रूप से विश्लेषकों का सुझाव है कि छोटे निवेशकों को शॉर्ट टर्म में रिस्क लेने से बचना चाहिए और केवल फंडामेंटल मजबूत कंपनियों के IPO में ही पैसे लगाने चाहिए।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें