5 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ Boat का नया स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
Boat Chrome Iris: भारतीय स्मार्टवॉच बाजार में Boat ने फिर एक दमदार एंट्री की है। हालाकी Boat पहले से ही अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल वियरेबल्स के लिए जाना जाता है, मगर इस बार उन्होंने पेश की है Chrome Iris स्मार्टवॉच, जो सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं बल्कि फीचर्स से भरपूर भी है। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और खासियतें।
Boat Chrome Iris का डिजाइन
Boat Chrome Iris में 1.32-inch AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी रेज़ॉल्यूशन 466×466 पिक्सल है। इस डिस्प्ले में Always On Display का सपोर्ट है और यह 1000 निट्स ब्राइटनेस तक जा सकती है। इसका अल्ट्रा-स्लिम मेटल बॉडी डिजाइन इसे रोज़मर्रा की वियरेबल्स के साथ आसानी से मैच करता है। यह स्मार्टवॉच कई कलर वेरिएंट्स जैसे मेटल गोल्ड, रोज़ पिंक, वेलवेट वाइन, सिल्क स्किन और फ्रॉस्टेड स्काई में उपलब्ध है।
Boat Chrome Iris में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स
बता दें की Boat का Chrome Iris स्मार्टवॉच सिर्फ समय बताने के लिए नहीं बनी है, बल्कि यह आपकी सेहत और फिटनेस पर भी खास ध्यान देती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग और नींद पर नजर रखने के लिए स्लीप ट्रैकिंग है। गाइडेड ब्रीदिंग मोड्स के साथ यह आपकी स्ट्रेस भी कम करने में मदद करती है।
स्टेप्स और कैलोरी की ट्रैकिंग से आपकी रोज़मर्रा की एक्टिविटी रिकॉर्ड होती है, वहीं महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग भी उपलब्ध है। इसके अलावा कई स्पोर्ट्स मोड्स और क्लाउड-बेस्ड कस्टमाइजेबल वॉच फेस इसे हर यूजर के स्टाइल और एक्टिविटी के अनुसार ढालने की सुविधा देते हैं।
स्मार्ट टूल्स और बैटरी लाइफ
Boat Chrome Iris में म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, कैलकुलेटर, गेम्स, वेदर फोरकास्ट और सामान्य स्मार्ट टूल्स जैसे स्टॉपवॉच, अलार्म और टाइमर शामिल हैं। हालाकी सबसे खास बात इसकी बैटरी है। 180mAh की बैटरी सिर्फ दो घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है और एक बार चार्ज करने पर 5 दिन तक चलती है। इसके अलावा, यह IP68 रेटेड है, यानी धूल और पानी से सुरक्षा। Bluetooth कॉलिंग भी सपोर्ट की जाती है।
Boat Chrome Iris की कीमत
Boat के Chrome Iris की कीमत भारत में ₹3,499 रखी गई है। इसे ऑनलाइन Amazon, Flipkart और Boat की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में भी यह उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: ₹3000 से भी कम कीमत में आई स्टाइलिश फिटनेस स्मार्ट वॉच, हेल्थ और फैशन का है परफेक्ट कॉम्बो
