BPSC 70th Mains Result 2025 घोषित, 5,401 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित, यहां देखें पूरी डिटेल
BPSC 70th Mains Result 2025: बिहार के लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग ने आखिरकार 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, उनके लिए यह राहत भरी खबर है। खास बात है कि इस बार हजारों अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है।
BPSC 70th Mains Result 2025 घोषित, इतने अभ्यर्थी हुए सफल
बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC की ओर से BPSC 70th Mains Result 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इस मुख्य परीक्षा के जरिए कुल 5,401 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू यानी साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है, जो लंबे समय से प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, ₹56,000 तक सैलरी, देखें पूरी जानकारी
BPSC 70th Mains Result 2025 कैसे करें डाउनलोड
अगर आप भी अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। हालाकी प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है ताकि उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी न हो।
रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे Result Section पर क्लिक करें।
- अब “BPSC 70th Combined Competitive Mains Examination Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलते ही रिजल्ट PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपना रोल नंबर चेक करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
खास बात है कि रिजल्ट केवल पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में 58 हजार से ज्यादा शिक्षकों को मिला नया मौका, जानिए क्या है विभाग का नया आदेश
इस दिन आयोजित हुई थी BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा
बीपीएससी की ओर से 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का आयोजन पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित हुई थी।
बता दें कि
- 25 अप्रैल 2025 को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
- वहीं 26, 28 और 30 अप्रैल 2025 को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में कराई गई थी।
गौरतलब है कि इस मुख्य परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से अब 5,401 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।
आगे क्या? इंटरव्यू को लेकर जरूरी जानकारी
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण इंटरव्यू होगा। हालांकि अभी इंटरव्यू की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू शेड्यूल, कॉल लेटर और अन्य जरूरी अपडेट के लिए समय-समय पर BPSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें: JSSC की बड़ी घोषणा, 3400 से ज्यादा स्पेशल टीचर की बंपर भर्ती, सैलरी ₹92,300 तक; आवेदन जल्द शुरू
खास बात है कि इंटरव्यू अंतिम और निर्णायक चरण होता है, इसलिए इसकी तैयारी अभी से शुरू कर देना बेहतर रहेगा।
