BPSC ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन-सी परीक्षा? यहां देखे पूरा शेड्यूल

BPSC ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन-सी परीक्षा? यहां देखे पूरा शेड्यूल

BPSC Calendar 2026: बिहार के लाखों प्रतियोगी छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, लेकिन राहत के साथ निराशा भी हाथ लगी। बता दें की बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC Exam Calendar 2026 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में कई अहम परीक्षाओं और उनके रिजल्ट की संभावित तिथियों का खुलासा किया गया है। हालाकी, शिक्षक बहाली TRE-4 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इस बार भी खाली हाथ रहना पड़ा है।

BPSC Exam Calendar 2026 जारी, TRE-4 शिक्षक भर्ती का सस्पेंस बरकरार

बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC Exam Calendar 2026 जारी कर दिया है, लेकिन TRE-4 शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का नाम इसमें कहीं नहीं दिखा, जिससे लाखों अभ्यर्थी फिर से निराश हैं। गौरतलब है कि TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के बाद अब उम्मीदवार TRE-4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन शिक्षा विभाग से रिक्तियों की अधियाचना न आने के कारण इस बार भी स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: बिहार में रेलवे को मिला बड़ा तोहफा, 9 गुना बढ़ा बजट, 17,000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी

हालाकी आयोग ने साफ किया है कि जैसे ही विभाग रिक्तियों का विवरण भेजेगा, TRE-4 की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल शिक्षक अभ्यर्थियों की निगाहें पूरी तरह बिहार शिक्षा विभाग पर टिकी हैं, क्योंकि TRE-4 केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर भी कोई ठोस अपडेट सामने आएगा।

70वीं बीपीएससी और अन्य परीक्षाओं से जुड़ी राहत भरी खबर

TRE-4 को छोड़ दें तो BPSC Calendar 2026 में कई परीक्षाओं को लेकर खुशखबरी सामने आई है। प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अपडेट काफी अहम साबित होगी। खास बात है की 70वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट अप्रैल से मई 2026 के बीच आने की उम्मीद है, जो लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है।

ये भी पढ़ें: UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सबसे ज्यादा जोखिम में हैं जनरल कैटेगरी के छात्र, समझिए पूरा विवाद

वहीं, एलडीसी यानी लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट फरवरी 2026 में और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी की मेंस परीक्षा का रिजल्ट भी इसी महीने घोषित होने की संभावना जताई गई है, जिससे उम्मीदवारों के लिए तैयारी और योजना आसान हो जाएगी।

BPSC ASO परीक्षा 2026: फरवरी में मेंस, मार्च तक रिजल्ट की उम्मीद

बता दें की बीपीएससी ने Assistant Section Officer (ASO) पद के लिए फरवरी 2026 में मेंस परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई है और इसका रिजल्ट मार्च 2026 तक आने की उम्मीद है। खास बात है की कैलेंडर में कई जगह “संभावित तिथि” लिखा गया है, जिससे उम्मीदवारों में थोड़ी चिंता बनी हुई है। हालाकी, इससे यह भी साफ होता है कि आयोग लंबित भर्तियों और परीक्षाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश में है।

ये भी पढ़ें: 136 शहरों मे होगी CTET 2026 परीक्षा, एग्जाम सिटी लिस्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल और एडमिट कार्ड अपडेट

Jai Jagdamba News Whatsapp