12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ Brave Ark 2-in-1 टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ Brave Ark 2-in-1 टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

Brave Ark 2-in-1: भारत के टेक जगत में शुक्रवार को एक नया धमाका हुआ है। दरसल ब्रेव का आर्क 2-इन-1 टैबलेट अब देश में लॉन्च हो गया है। ये टैबलेट केवल एक ही कलर और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है, लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स इसे अन्य एंड्रॉयड टैबलेट्स से अलग बनाते हैं। हालाकी कीमत थोड़ा ज्यादा लग सकती है, लेकिन इसकी ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स इसे हर तकनीक प्रेमी के लिए आकर्षक बनाती हैं।

Brave Ark 2-in-1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

स्पेसिफिकेशनविवरण
डिस्प्ले12.95-इंच IPS, 2.8K, 144Hz, 700 निट्स, 96% कलर गामट, 264ppi
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 3, Adreno 732 GPU, Hexagon NPU
रैम12GB
स्टोरेज256GB (माइक्रोएसडी से 1TB तक बढ़ा सकते हैं)
रियर कैमरा13MP, f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस, LED फ्लैश, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps, 1080p @60fps
फ्रंट कैमरा5MP, f/2.0 अपर्चर, 1080p वीडियो कॉलिंग @30fps, HDR सपोर्ट
ऑडियो8 स्पीकर, 2 माइक्रोफोन, DTS ऑडियो, नॉइज़ रिडक्शन
बैटरी14,550mAh, 33W फास्ट चार्ज
OSAndroid 15
कनेक्टिविटीब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, USB टाइप-C, पोगो पिन
डिवाइस साइज291.61×191.08×7.6mm
वजन706g
कलरGalactic Blue
स्टाइलसBrave Ark Pen कम्पैटिबल

डिस्प्ले और डिजाइन

Brave Ark 2-in-1 में 12.95-इंच की 2.8K IPS टचस्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 96% कलर गामट कवरेज के साथ आती है। पिक्सल डेंसिटी 264ppi है, जो इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है।

ये भी पढ़ें: Stylus सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी और 2.8K डिस्प्ले के साथ OnePlus Pad Go 2 भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर

प्रोसेसर और स्टोरेज

इस टैबलेट में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है, जो Adreno 732 GPU और Hexagon NPU के साथ आता है। इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और ऑडियो

कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए टैबलेट में 8 स्पीकर और 2 माइक्रोफोन हैं, जो DTS ऑडियो और नॉइज़ रिडक्शन को सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Brave Ark 2-in-1 में 14,550mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, USB टाइप-C पोर्ट और पोगो पिन इंटरफेस है।

ये भी पढ़ें: भारत में रोलआउट हुवा Xiaomi का HyperOS 3 अपडेट, फोन मे मिलेगा Android 16, नया डिजाइन और HyperAI फीचर्स

Brave Ark 2-in-1 की भारत में कीमत और उपलब्धता

बता दें की Brave Ark 2-in-1 टैबलेट अब भारत में लॉन्च हो चुका है और इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट Amazon पर ₹34,999 में उपलब्ध है। ये सिर्फ “गैलेक्टिक ब्लू” रंग में आता है और कंपनी के स्टाइलस “Brave Ark Pen” के साथ कम्पैटिबल है।

Jai Jagdamba News Whatsapp