BSA Gold Star 650 को सस्ते दाम पर खरीदने का मौका, पहले 500 ग्राहकों के लिए Pre-GST प्राइस और ₹5,900 का लिमिटेड एडिशन किट; जानें कीमत और फीचर्स
BSA Gold Star 650 Festive Offer: BSA Motorcycles ने अपने फ्लैगशिप मॉडल Gold Star 650 पर धमाकेदार फेस्टिव ऑफर का ऐलान किया है। खास बात यह है कि पहले 500 ग्राहकों को बाइक Pre-GST 2.0 प्राइस पर दी जाएगी। इसके साथ कंपनी ₹5,900 का लिमिटेड एडिशन “Goldie Kit” भी फ्री दे रही है।
BSA Gold Star 650 Festive Offer: Pre-GST प्राइस और फ्री लिमिटेड एडिशन किट
जैसा कि हाल ही में सरकार ने 350cc से ज्यादा इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर GST 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया है। ऐसे में कई प्रीमियम ब्रांड्स ने कीमतें बढ़ा दी हैं, लेकिन BSA ने अपने ग्राहकों के लिए यह बोझ खुद उठाने का फैसला किया है। BSA Gold Star 650 Festive Offer के तहत Gold Star 650 की शुरुआती कीमत ₹3.09 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है, जो Highland Green और Insignia Red कलर में उपलब्ध है। वहीं, टॉप वेरिएंट Legacy Sheen Silver की कीमत ₹3.44 लाख है।
इसके साथ ही खरीदारों को ₹5,900 का लिमिटेड एडिशन “Goldie Kit” फ्री दिया जा रहा है, जिसमें टूरिंग विंडस्क्रीन, पिलियन बैकरेस्ट, मेटल एग्जॉस्ट शील्ड और रियर रेल शामिल हैं। यह पैकेज खासकर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो लंबी यात्राओं में आराम और स्टाइल दोनों चाहते हैं। ऐसे ऑफर्स BSA को प्रीमियम सेगमेंट में अलग पहचान दिलाते हैं और नए राइडर्स को भी आकर्षित करते हैं।
BSA की Scrambler 650 लॉन्च
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर BSA ने UK में Scrambler 650 लॉन्च की है, जिसकी कीमत GBP 5,999 (लगभग ₹7 लाख) रखी गई है। यह मॉडल Gold Star 650 से थोड़ा ऊपर है और इसमें LED हेडलैंप, बीक-स्टाइल मडगार्ड, वाइड हैंडलबार और वायर-स्पोक्ड व्हील्स जैसी एडवांस्ड फीचर्स हैं, जो इसे लंबी राइड और ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
BSA Gold Star 650 इंजन स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस
BSA Gold Star 650 में 652cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर DOHC इंजन दिया गया है, जिसे ऑस्ट्रियन इंजीनियरिंग फर्म Rotax के साथ मिलकर विकसित किया गया है। यह इंजन BMW F650 Funduro जैसे पुराने मॉडल के Rotax इंजन का heavily reworked वर्ज़न है। इंजन शहर की सड़कों और हाईवे पर एक दमदार और रेस्पॉन्सिव अनुभव देता है, साथ ही लो-टू-मिड स्पीड पर वाइब्रेशन भी नियंत्रित रहता है।
| फीचर | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| इंजन प्रकार | लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4 वॉल्व, ट्विन स्पार्क |
| डिस्प्लेसमेंट | 652cc |
| बोअर x स्ट्रोक | 100mm x 83mm |
| मैक्स पावर | 45.6 bhp @ 6,500 rpm |
| मैक्स टॉर्क | 55 Nm @ 4,000 rpm |
| ट्रांसमिशन | 5-स्पीड मैनुअल |
| कंप्रेशन रेशियो | 11.5:1 |
बता दें की Gold Star 650 का सिंगल-सिलेंडर इंजन गहरी, दमदार और अलग आवाज़ के साथ आता है। इसका टॉर्क लो-रेव रेंज में जल्दी उपलब्ध होता है, जिससे शहर में और हाईवे पर राइडिंग आसान और मज़ेदार बनती है। हालांकि 5,000 rpm से ऊपर हल्का बज़ महसूस होता है, लेकिन यह ज्यादा परेशान करने वाला नहीं है। भारी ट्रैफिक में यदि रेव्स बहुत कम हो जाएँ, तो इंजन स्टॉल भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! GST घटते ही Jawa की मोटरसाइकिलो पर भारी डिस्काउंट, जानें नई कीमतें और फेस्टिव ऑफर्स
BSA Gold Star 650 फाइनेंस और वारंटी
बता दें कि BSA Motorcycles ने Gold Star 650 के लिए बेहद आकर्षक फाइनेंस स्कीम पेश की है, जिसमें 5.99% से शुरू होने वाली ब्याज दर, ज़ीरो डाउन पेमेंट और 6 साल तक की लोन सुविधा शामिल है। इस ऑफर के साथ ही देशभर की 400+ डीलरशिप पर डिलीवरी शुरू हो चुकी है, जिससे बाइक खरीदना पहले से आसान हो गया है।
खास बात यह है कि Gold Star 650 को Jawa Yezdi BSA Ownership Assurance Programme के तहत 4 साल या 50,000 km की वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और एक्सटेंडेड कवरेज का लाभ भी मिलता है, जिससे राइडर्स को लंबी यात्राओं में भरोसा और सुरक्षा दोनों मिलती है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
