BSEB STET 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, सिर्फ़ इन दिनों में करें Apply! यहाँ है Direct Link

BSEB STET 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, सिर्फ़ इन दिनों में करें Apply! यहाँ है Direct Link

BSEB STET 2025: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (Bihar School Examination Board – BSEB) ने राज्य के शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSEB) 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर 27 सितंबर, 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

BSEB STET 2025: आवेदन शुल्क, पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट

हालाकि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए काफी कम समय बचा है। गौरतलब है कि आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में देरी करने का मतलब है इस सुनहरे अवसर को गंवाना। आवेदन करने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

BSEB STET 2025 परीक्षा में होंगे दो पेपर

BSEB STET 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर किसी एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • पेपर-I (सेकेंडरी): कक्षा 9 और 10 को पढ़ाने के इच्छुक शिक्षकों के लिए।
  • पेपर-II (सीनियर सेकेंडरी): कक्षा 11 और 12 को पढ़ाने के इच्छुक शिक्षकों के लिए।

ये भी पढ़ें: SBI Recruitment: सरकारी बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका, SBI में 122 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन शुरू; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और स्मार्ट तैयारी के टिप्स

आवेदन शुल्क

आवेदन करते समय श्रेणी के आधार अलग-अलग शुल्क देना होगा। खास बात है कि अगर आप दोनों पेपरों के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको एकल पेपर की तुलना में ज्यादा फीस देनी होगी।

  • सामान्य/EWS/BC श्रेणी: ₹960 (केवल एक पेपर के लिए) और ₹1,440 (दोनों पेपरों के लिए)
  • SC/ST श्रेणी: ₹760 (केवल एक पेपर के लिए) और ₹1,140 (दोनों पेपरों के लिए)

आवेदन शुल्क का भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले ये डॉक्युमेंट्स रखें तैयार

आवेदन फॉर्म भरते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (self-attested) copies अपलोड करनी होंगी। इन्हें पहले से स्कैन करके अपने कंप्यूटर या फोन में सेव करके रखें:

  1. मैट्रिक/कक्षा 10 की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)।
  2. इंटरमीडिएट/कक्षा 12 की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट।
  3. ग्रेजुएशन की डिग्री और मार्कशीट।
  4. पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो)।
  5. B.Ed. का सर्टिफिकेट और मार्कशीट।
  6. अन्य शैक्षणिक योग्यताओं के दस्तावेज (यदि कोई हो)।
  7. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र।
  8. SC/ST उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र।
  9. दिव्यांजन (PwD) उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैलिड दिव्यांगता प्रमाण पत्र।

ये भी पढ़ें: IBPS PO Prelims Result 2025 जल्द आने वाला है! यहां देखें रिजल्ट, कटऑफ और मेन्स एग्जाम की डिटेल

BSEB STET 2025: ऐसे करें आवेदन, Step-by-Step गाइड

आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है। बता दें कि आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएँ।
  2. होम पेज पर, नए उम्मीदवार ‘To Register’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने क्रेडेंशियल्स (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  4. लॉगिन के बाद, आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  5. जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म को एक बार अच्छी तरह चेक करने के बाद सबमिट कर दें।
  8. अंत में, कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

अधिक जानकारी और सटीक अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट BSEB को नियमित रूप से चेक करते रहें। इस गोल्डन ऑपर्चुनिटी को मिस न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

DIRECT LINK TO APPLY FOR BSEB STET 2025

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें