बक्सर: देसी कट्टा संग शराब में धुत 3 कार सवार गिरफ्तार, दो युवक फरार

बक्सर: देसी कट्टा संग शराब में धुत 3 कार सवार गिरफ्तार, दो युवक फरार

Buxar Desi Katta Baramadgi: गोलंबर चेक पोस्ट पर चल रही अचानक की गई वाहन जांच ने एक खतरनाक राज खोल दिया। शराब के नशे में आई एक लग्जरी कार से देसी कट्टा बरामद हुआ और साथ ही दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालाकि तीन युवकों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है, पर पुलिस अब भी फरार दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पढ़िए पूरी खबर और जानिए क्या बोले थानाध्यक्ष।

Buxar Desi Katta Baramadgi: क्या है पूरा मामला

टाउन थाना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि गोलंबर के पास कोई संदिग्ध वाहन गुजर रहा है। पुलिस ने बुधवार की शाम गोलंबर चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया और यूपी की ओर से आ रही एक लग्जरी कार को रोक कर तलाशी ली।

पूछताछ के दौरान युवकों का रवैया संदिग्ध लगा, जिसके बाद सभी को कार से उतरने के लिए कहा गया तभी 2 युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने 3 युवकों को पकड़कर कार की तलाशी ली, जहां से 1 देसी कट्टा बरामद (Buxar Desi Katta Baramadgi) हुआ।

ये भी पढ़ें: बक्सर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार दो युवक देसी कट्टे और रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार युवकों की पहचान

गिरफ्तार युवकों की पहचान पांडेय पट्टी निवासी रवि राय (स्व. विजय शंकर राय के पुत्र), बिरेंद्र कुमार सिंह (मंदिल सिंह के पुत्र), और मो. अनिश (नई बाजार, Buxar निवासी अब्दुल गफ्फार के पुत्र) के रूप में हुई। जांच में तीनों शराब के नशे में पाए गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में यह भी जान पाई कि मौके से फरार हुए दोनों युवक अभय कुमार गोंड़ (खुबलाल गोंड़ के पुत्र) और गुड्डु चौहान (बीरबल चौहान के पुत्र) हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन की मदद से भी जांच की जा रही है।

क्या बन सकता है मामला

फिलहाल देसी कट्टा की बरामदगी (Buxar Desi Katta Baramadgi) और शराब के असर में होने के कारण कार्रवाई अपराध और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों जुड़ता है। गिरफ्तारी के बाद युवकों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है, जबकि फरार दोनों के खिलाफ वांछित दबिशें जारी हैं। बता दें की यदि सबूतों से संबंध जुड़ते हैं तो आरोप और बढ़ भी सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बक्सर: अर्जुन यादव हत्याकांड में मुख्य शूटर निखिल गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त

Buxar के टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई और जिले में शांति बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द फरार दोनों को पकड़ लिया जाएगा। हालाकि पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और आगे की जांच जारी है। नागरिकों से अनुरोध है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Jai Jagdamba News Whatsapp