बक्सर के युवा इंजीनियर मोहित यादव की झारखंड में मौत, पूरे जिले में शोक की लहर

बक्सर के युवा इंजीनियर मोहित यादव की झारखंड में मौत, पूरे जिले में शोक की लहर

Buxar Mohit Yadav Death: बक्सर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने बुधवार को सभी को मर्माहत कर दिया। बता दें की छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष और सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा इंजीनियर मोहित कुमार यादव की झारखंड के धनबाद में मौत हो गई है। उनकी मौत ने न सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। राजद और स्थानीय नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है, और लोग उनके परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर उमड़ पड़े हैं।

मोहित की संघर्षशील छात्र से समाजसेवी तक की कहानी

बता दें की मोहित यादव धनबाद की एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। खास बात है की छात्र जीवन से ही वे संघर्षशील और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने वालों में गिने जाते थे। इसी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें छात्र राजद का जिलाध्यक्ष बनाया था।

गौरतलब है की मोहित ने पूर्व में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा था। पढ़ाई में भी वे होनहार छात्र रहे और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद धनबाद में नौकरी कर रहे थे। उनके व्यक्तित्व में हमेशा समाज के लिए कुछ करने की लगन और दूसरों की मदद करने का जज्बा देखने को मिलता था।

ये भी पढ़ें: बिहार को मिला बड़ा तौफ़ा! 3,822 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे और 2,192 करोड़ से बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क

Buxar Mohit Yadav Death: कैसे हुई मोहित की मौत

हालांकि, मंगलवार को मोहित यादव अपने कार्यस्थल पर थे, तभी एक करंट हादसे ने उनके जीवन को छीन लिया। बताया जा रहा है की वे काम के दौरान बिजली की लाइन के संपर्क में आ गए और गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें बचाने में असफल रहे।

इस दुखद घटना की खबर जैसे ही बक्सर पहुंची, पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मोहित यादव का असमय निधन उनके परिवार, मित्रों और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें: बक्सर से बड़ी खबर! जदयू नेता अरुण पहलवान समेत 7 गिरफ्तार, मवेशियों से भरा ट्रक जब्त; पुलिस ने किया पूरा गैंग बेनकाब

राजद और स्थानीय नेताओं ने जताया गहरा शोक

राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि “मोहित का असमय निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष और विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।” वहीं राजद के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह सहित जिले के कई राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

बता दें की बड़ी संख्या में लोग नई बाजार स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। हालांकि, मोहित यादव का व्यक्तित्व और उनके योगदान जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उनके संघर्ष और सामाजिक गतिविधियों की याद हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहेगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें