बेखौफ बदमाशों ने बक्सर में बरसाईं गोलियां, एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा
Rajpur Firing Incident: बक्सर जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब खुलेआम जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। ताजा मामला राजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। खास बात है कि इस सनसनीखेज वारदात में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
Rajpur Firing Incident: राजपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात
यह दिल दहला देने वाली घटना बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव के समीप सोमवार की शाम हुई। हथियारबंद अपराधियों ने दो लोगों को निशाना बनाते हुए अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी इतनी तेज थी कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में डर और अफरातफरी का माहौल है।
ये भी पढ़ें: बक्सर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 15 कंपनियां देंगी सीधी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल
पुलिस की पुष्टि, मौके पर पहुंची टीम
Rajpur Firing मामले की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। हालाकी शुरुआती जांच में घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी ने बताया कि यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसेन गांव के पास हुई है। फिलहाल अपराधियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
रसेन गांव के पास कब्रिस्तान के समीप हुआ हमला
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रसेन गांव निवासी विजय शंकर चौबे के घर उनके रिश्तेदार आए हुए थे। सोमवार की शाम दोनों लोग गांव के पास स्थित कब्रिस्तान के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया।
बता दें कि अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस अचानक हुए हमले से दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: बक्सर में होटल पार्टी बनी आफत, लाइसेंसी राइफल से फायरिंग, होटल मालिक समेत 3 गिरफ्तार
एक की मौत, विजय शंकर चौबे गंभीर घायल
इस हमले में विजय शंकर चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके रिश्तेदार को कई गोलियां लगीं। ज्यादा खून बहने और गंभीर चोटों के कारण रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
गौरतलब है कि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। इस सनसनीखेज फायरिंग के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। लोग सहमे हुए हैं और देर शाम तक गांव की सड़कें सुनसान नजर आईं।
बता दें की कि इस तरह की वारदात ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालाकी पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹10,000 EMI में मिल रही है Tata की पावरफुल SUV, जानें पूरा ऑफर और इसके फीचर्स
जांच जारी, जल्द होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे आपसी रंजिश, पुराना विवाद या किसी अन्य कारण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायल के बयान के बाद मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
