कम कीमत में मिलेगा लग्जरी गाड़ी का मजा, BYD की इस इलेक्ट्रिक कार ने बढ़ाई बड़ी कंपनियों की टेंशन

कम कीमत में मिलेगा लग्जरी गाड़ी का मजा, BYD की इस इलेक्ट्रिक कार ने बढ़ाई बड़ी कंपनियों की टेंशन

कम कीमत में प्रीमियम लुक और जबरदस्त फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार अगर आप ढूंढ रहे हैं, तो BYD Atto 1 इन दिनों खूब चर्चा में है। छोटी हैचबैक होने के बावजूद इसका डिजाइन और टेक्नोलॉजी लोगों को हैरान कर रही है। बता दें कि यह कार विदेशी बाजारों में पहले ही धमाल मचा चुकी है और अब भारत में इसकी एंट्री को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। आखिर क्या है इसमें इतना खास, आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

BYD Atto 1 का स्पेसिफिकेशन

फीचरEssential / Dynamic वेरिएंटPremium वेरिएंट
बैटरी टाइपBYD Blade Battery (LFP)BYD Blade Battery (LFP)
बैटरी क्षमता30.08 kWh38.88 kWh – 43.2 kWh
ड्राइविंग रेंज (WLTP)लगभग 220-240 किमीलगभग 304-310 किमी
मैक्स पावर55 kW (74 hp) – 65 kW115 kW (154 hp)
मैक्स टॉर्क135 Nm220 Nm
0-100 किमी/घंटा11.1 सेकंड9.1 सेकंड
ड्राइवट्रेनफ्रंट व्हील ड्राइव (FWD)फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD)

BYD Atto 1 में एसी चार्जिंग का सपोर्ट 6.6 किलोवाट से लेकर 11 किलोवाट तक मिलता है, जो अलग-अलग जगहों पर थोड़ा बदल सकता है। वहीं डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से यह कार सिर्फ करीब 30 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है, जो लंबी दूरी के सफर में काफी काम आता है।

इसकी चार्जिंग स्पीड भी वेरिएंट के हिसाब से 30 किलोवाट से 85 किलोवाट तक जाती है। प्रीमियम वेरिएंट में वी2एल फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप इस कार से बाहर के इलेक्ट्रिक डिवाइस भी चला सकते हैं।

कैसा है BYD Atto 1 का डिजाइन?

BYD Atto 1 का डिजाइन पहली नजर में ही ध्यान खींच लेता है। बता दें कि यह एक कॉम्पैक्ट हैचबैक जरूर है, लेकिन इसका फ्रंट लुक और बॉडी शेप काफी प्रीमियम फील देता है, जिसे देखकर महंगी SUV जैसी झलक मिलती है। आकार में छोटी होने के बावजूद इसकी स्टाइलिंग इसे भीड़ से अलग बनाती है और यही वजह है कि लोग इसे देखते ही पसंद करने लगते हैं।

इसमें दिया गया साइज भी शहर के हिसाब से काफी प्रैक्टिकल है, जिसकी लंबाई करीब 3,925 से 3,990 मिमी, चौड़ाई 1,720 मिमी और ऊंचाई 1,590 मिमी है, जबकि 2,500 मिमी का व्हीलबेस बेहतर स्पेस देता है। साथ ही 308 लीटर का बूट स्पेस, जिसे सीट फोल्ड करने पर 1,037 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है, इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाता है।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा MG कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके कीमत, फीचर्स और रेंज

कैसा है इंटीरियर?

BYD Atto 1 का इंटीरियर काफी मॉडर्न और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है, जहां आपको 10.1 इंच का घूमने वाला टचस्क्रीन डिस्प्ले और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ड्राइविंग को आसान और मजेदार बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ वॉइस कंट्रोल “हाय BYD” जैसी सुविधा दी गई है, जिससे बिना हाथ लगाए कई काम किए जा सकते हैं।

सुरक्षा के मामले में भी यह कार मजबूत है, क्योंकि इसमें 6 एयरबैग्स और 5-स्टार एएनकैप सेफ्टी रेटिंग मिलती है। इसके अलावा एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के तहत एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो हर सफर को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।

चीन से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया तक Atto 1 की डिमांड

BYD Atto 1 की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसका असर अब कई देशों में साफ दिख रहा है। चीन और फिलीपींस में यह कार ‘सीगल’ नाम से पहले ही काफी पसंद की जा चुकी है और अब दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में लॉन्च होने के बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। इंडोनेशिया में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे साफ है कि यह कार लोगों को आकर्षित कर रही है।

हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऑटो मार्केट में इसकी चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आने पर यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।

ये भी पढ़ें: अचानक सस्ती हुई Tata की इलेक्ट्रिक कारें, Curvv EV पर मिल रही 3.80 लाख तक की छूट

यह कार दो वेरिएंट, डायनेमिक और प्रीमियम में आती है। जिसमें प्रीमियम मॉडल ज्यादा खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डायनेमिक वेरिएंट भी अच्छा विकल्प है, लेकिन बेहतर फीचर्स के कारण प्रीमियम वर्जन ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp