छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, 6 की मौत

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, 6  की मौत

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल हैं। बता दें, हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ जब मेमू पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा अचानक मालगाड़ी से जा टकराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है और रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज़ कर दिए हैं।

रेस्क्यू अभियान जारी, घटनास्थल पर अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए रेल हादसे (Bilaspur Train Accident) के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस बल और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय और अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा तोहफा, बक्सर से किउल तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, पटना-आरा-दानापुर में भी मिलेगा स्टॉपेज

वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सभी डॉक्टरों और अस्पतालों को तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिसके चलते आरपीएफ और पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी है ताकि रेस्क्यू कार्य में कोई बाधा न आए।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

इसी बीच रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जहां से यात्री आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-

  • बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
  • चांपा: 8085956528
  • रायगढ़: 9752485600
  • पेंड्रा रोड: 8294730162
  • कोरबा: 7869953330

रेलवे और राज्य सरकार की प्रतिक्रिया

रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि “मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकराने के बाद सभी संसाधन मौके पर भेजे गए हैं और घायलों को हर संभव सहायता दी जा रही है।” वहीं, रेल मंत्री द्वारा मुआवजे की घोषणा भी की गई है:

  • मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख
  • गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख
  • सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख

ये भी पढ़ें: ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अब सिर्फ 9 रुपये में मिलेगा ‘रेल नीर’, GST कटौती का मिला सीधा फायदा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी Bilaspur Train Accident पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा,

“बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है।”

उन्होंने कलेक्टर को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट और समय में बदलाव

Bilaspur Train Accident के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही ट्रैफिक को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में बनेगा Google का सबसे बड़ा AI Hub, सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 15 अरब डॉलर निवेश की घोषणा

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें