Android 16, 50MP कैमरा और खास Prompt Key के साथ आया Clicks का 5G फोन Communicator, जानें कीमत और फीचर

Android 16, 50MP कैमरा और खास Prompt Key के साथ आया Clicks का 5G फोन Communicator, जानें कीमत और फीचर

Clicks Communicator Android Phone: अगर आपको आज भी BlackBerry के फिजिकल कीबोर्ड पर टाइप करने का दिन  याद आता है, तो यह खबर आपको जरूर चौंकाएगी। Android की दुनिया में एक बार फिर बटन वाले फोन की वापसी हो रही है।

Clicks Communicator नाम का यह नया स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बना है जो फोन को सिर्फ स्क्रॉल करने का नहीं, बल्कि बातचीत और काम का ज़रिया मानते हैं। खास बात है की इसका लुक, कीबोर्ड और फीचर्स देखकर पुराने BlackBerry फैंस की यादें ताजा हो सकती हैं।

Clicks Communicator Android Phone स्पेसिफिकेशन

क्लिक्‍स कम्युनिकेटर को ब्लैकबेरी जैसे लुक और छोटे साइज के साथ पेश किया गया है, जिसमें 4 इंच का कॉम्पैक्ट ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है और इसे खास तौर पर सेकेंडरी फोन की तरह इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस फोन की सबसे बड़ी पहचान इसका फिजिकल क्वर्टी कीबोर्ड है, जो सिर्फ बटन तक सीमित नहीं है बल्कि टच-सेंसिटिव कीपैड भी है, यानी यूजर कीबोर्ड पर स्वाइप करके इनबॉक्स, मैसेज और वेब पेज आसानी से स्क्रॉल कर सकता है।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा, नया Urban Wild Design और LumaColor टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होगा Realme 16 Pro, जानें कीमत और फीचर

फोन के साइड में दिया गया “प्रॉम्प्ट की” बटन वॉयस को टेक्स्ट में बदलने, वॉयस रिकॉर्डिंग शुरू करने और मीटिंग को सीधे लिखित रूप में बदलने का काम करता है, जो खासकर प्रोफेशनल्स और जर्नलिस्ट्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

इसके अलावा कीबोर्ड के स्पेस बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और एक कस्टमाइज नोटिफिकेशन एलईडी भी मिलती है, जिसे अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स और ऐप्स के लिए सेट किया जा सकता है।

कैमरे और स्टोरेज

कैमरे की बात करें तो Clicks Communicator में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया से ज्यादा जरूरी कामों और कैजुअल फोटोज पर फोकस करता है। स्टोरेज के लिए फोन में 256 जीबी इंटरनल मेमोरी मिलती है, साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी है, जिससे स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ₹75,000 से कम में मिल रहा Samsung का ₹1.34 लाख वाला Galaxy S24 Ultra, जानें पूरी डील

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी सेक्शन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो Qi वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 16 पर चलता है और इसमें 4जी, 5जी, फिजिकल सिम के साथ ई-सिम सपोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो आज के कई महंगे स्मार्टफोन्स में नजर नहीं आते।

Clicks Communicator की कीमत, रंग और उपलब्धता

बता दें की क्लिक्स कम्युनिकेटर को शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा और यह फोन तीन आकर्षक रंगों स्मोक, क्लोवर और ओनिक्स में आएगा। इसकी शुरुआती कीमत 499 डॉलर यानी करीब 45,000 रुपये रखी गई है, हालांकि खास बात है की जो लोग 27 फरवरी से पहले इसकी प्री-बुकिंग करेंगे, उन्हें 100 डॉलर तक की छूट मिलेगी।

Clicks Communicator Android Phone की शिपिंग इस साल के अंत में शुरू होगी और अगले हफ्ते इसे सीईएस 2026, लास वेगास में शोकेस किया जाएगा। गौरतलब है की यह कोई आम मास मार्केट फोन नहीं है, बल्कि उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो ब्लैकबेरी के पुराने दिनों को मिस करते हैं और बिना ध्यान भटकाए संवाद चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 12GB रैम संग Oppo Reno 15 Pro Mini भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फोन एंड्रॉयड यूज़र्स के बीच फिजिकल कीबोर्ड का चलन एक बार फिर से शुरू कर पाता है या नहीं।

Jai Jagdamba News Whatsapp