साल के अंत में Croma की सबसे बड़ी सेल, ₹40,990 में iPhone 16, मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रानिक्स पर भी बंपर छूट
Croma December Sale 2025: अगर आप साल खत्म होने से पहले नया iPhone, फोल्डेबल फोन या MacBook लेने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। बता दें की Croma की December Sale अब लाइव हो चुकी है, जहां iPhone 16, Galaxy Z Fold 7 और MacBook Air M4 जैसी लेटेस्ट डिवाइस रिकॉर्ड डिस्काउंट कीमत पर मिल रही हैं। इस सेल में लैपटॉप, TV और होम अप्लायंसेज़ पर भी जबरदस्त ऑफर दिए जा रहे हैं।
Croma Sale में iPhone से लेकर Foldable स्मार्टफोन हुए सस्ते
Cromtastic December Sale 2025 में स्मार्टफोन खरीदारों के लिए जबरदस्त मौके हैं। सबसे पहले बता दें की Apple iPhone डील्स इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, जहां iPhone 16 की प्रभावी शुरुआती कीमत ₹40,990 रखी गई है और इसकी EMI सिर्फ ₹1,833 प्रति माह से शुरू होती है।
वहीं iPhone 15 को भी ₹36,490 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, जिसकी EMI ₹1,604 से शुरू हो रही है। खास बात है की ये सभी कीमतें बैंक ऑफर, एक्सचेंज और कैशबैक जोड़ने के बाद की हैं, जो शहर और स्टोर के हिसाब से अलग हो सकती हैं। हालाकी Apple ही नहीं, Samsung और Vivo यूज़र्स के लिए भी अच्छी खबर है।
ये भी पढ़ें: इस महीने Hyundai के गाड़ियों पर मिल रहा भारी छूट, IONIQ पर 7 लाख का फायदा
Samsung Galaxy S25 Ultra अब ₹69,999 से शुरू हो रहा है, जबकि प्रीमियम फोल्डेबल Galaxy Z Fold 7 सिर्फ ₹99,999 में उपलब्ध है, जिसकी EMI ₹4,639 से शुरू होती है। वहीं मिड-रेंज सेगमेंट में Vivo V60 को ₹23,999 में खरीदा जा सकता है, जो बजट में दमदार फीचर्स चाहने वालों के लिए बढ़िया विकल्प है।
MacBook Air M4 और AI लैपटॉप्स पर बंपर ऑफर
लैपटॉप खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए, Croma December Sale 2025 में MacBook Air M4 सबसे बड़ा आकर्षण बनकर सामने आया है, जो बैंक कैशबैक, एक्सचेंज और कुछ मामलों में स्टूडेंट डिस्काउंट के बाद करीब ₹55,911 की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है।
इस बार Croma ने सिर्फ Apple ही नहीं, बल्कि नए जमाने के AI-पावर्ड लैपटॉप्स पर भी फोकस किया है, जिनकी शुरुआती कीमत ₹47,710 रखी गई है। हालाकी गेमिंग पसंद करने वालों को भी निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि RTX 3050 ग्राफिक्स वाले गेमिंग लैपटॉप्स यहां ₹64,950 से शुरू हो रहे हैं।
वहीं रोजमर्रा के काम और ऑफिस यूज़ के लिए भरोसेमंद Lenovo i5 लैपटॉप्स करीब ₹48,790 में उपलब्ध हैं, जो इस डील को और भी आकर्षक बना देता है।
Big Screen TV और Home Appliances पर भारी डिस्काउंट
अगर आप घर का एंटरटेनमेंट सिस्टम या पुराने अप्लायंसेज़ बदलने का सोच रहे हैं तो बता दें की यह समय बिल्कुल सही है। Croma December Sale 2025 में Samsung का 75-inch Smart UHD TV सिर्फ ₹62,990 की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।
वहीं Croma का 55-inch UHD Google TV ₹29,990 और 43-inch Google TV ₹18,490 में उपलब्ध है, जो बजट खरीदारों के लिए शानदार ऑप्शन है।
खास बात है की सिर्फ TV ही नहीं, वॉशिंग मशीन पर भी तगड़े ऑफर हैं। LG 7kg Front Load Washing Machine ₹29,350 से शुरू हो रही है, Samsung 7kg Top Load मॉडल ₹16,417 में मिल रहा है और Croma की 7.5kg Top Load Washing Machine ₹14,990 की कीमत में एक किफायती सौदा साबित हो सकती है।
Croma December Sale 2025 कब तक चलेगी?
बता दें की Croma December Sale 2025 की शुरुआत 15 दिसंबर 2025 से हो चुकी है और यह धमाकेदार सेल 4 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज़ पर जबरदस्त छूट मिल रही है।
Tata ग्रुप की इस सेल में बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और कैशबैक को जोड़कर कीमतें काफी आकर्षक रखी गई हैं। हालाकी Croma का कहना है कि सभी ऑफर स्टॉक, शहर और स्टोर के हिसाब से बदल सकते हैं, लेकिन EMI विकल्प इस December Sale को और भी आसान बना देते हैं।
