136 शहरों मे होगी CTET 2026 परीक्षा, एग्जाम सिटी लिस्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल और एडमिट कार्ड अपडेट
CTET 2026 Exam Centre List: शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। CTET 2026 को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षा केंद्रों की शहर-वार सूची जारी कर दी है। इस बार परीक्षा देशभर के 136 शहरों में आयोजित की जाएगी।
हालाकी अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं, लेकिन परीक्षा शहरों की जानकारी से उम्मीदवार अपनी यात्रा और तैयारी की योजना पहले से बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पूरी जानकारी।
CTET 2026 परीक्षा कब होगी?
गौरतलब है की Central Teachers Eligibility Test (CTET) 2026 का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा का संचालन CBSE (Central Board of Secondary Education) द्वारा किया जा रहा है। यह CTET का 21वां संस्करण होगा, जिसका उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए शिक्षकों की पात्रता तय करना है।
CTET 2026 एडमिट कार्ड कब आएंगे?
बता दें कि CTET 2026 एडमिट कार्ड को लेकर अभी तक CBSE ने कोई तय तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा से कुछ दिन पहले इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, रोल नंबर और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी, 22,000 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 18 हजार से शुरू
परीक्षा केंद्र को लेकर जो भी अंतिम और सही जानकारी होगी, वही एडमिट कार्ड में लिखी जानकारी ही मान्य मानी जाएगी, इसलिए इसे ध्यान से चेक करना बेहद जरूरी है।
136 शहरों में आयोजित होगी CTET 2026 परीक्षा
CBSE ने इस बार देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 136 परीक्षा शहर तय किए हैं। इससे उम्मीदवारों को अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देने का मौका मिलेगा और यात्रा की परेशानी कम होगी।
CTET 2026 Exam Centre List: राज्य-वार परीक्षा केंद्र की सूची
बिहार: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, बेगूसराय, आरा, पूर्णिया, समस्तीपुर, सहरसा, छपरा, गोपालगंज, मधुबनी, वैशाली (हाजीपुर), रोहतास, नालंदा
उत्तर प्रदेश: लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, गोरखपुर, झांसी, जौनपुर, अयोध्या (फैजाबाद), बरेली, मऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सहारनपुर, रायबरेली, सीतापुर, देवरिया, अम्बेडकर नगर, गोंडा, एटा, मुरादाबाद, बिजनौर
दिल्ली और आसपास: दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा
ये भी पढ़ें: राजस्व निरीक्षक और अमीन के 1569 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन तारीख से चयन प्रक्रिया तक सबकुछ
महाराष्ट्र: मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, नासिक, अमरावती, सोलापुर
राजस्थान: जयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर
मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर
झारखंड: रांची, धनबाद, जमशेदपुर
पश्चिम बंगाल: कोलकाता, सिलीगुड़ी
तमिलनाडु: चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै
कर्नाटक: बेंगलुरु, हुबली
केरल: तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड
बता दें की परीक्षा से पहले Exam City Slip भी जारी कर सकता है, जिससे उम्मीदवार पहले ही जान सकें कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। हालाकी फाइनल परीक्षा केंद्र एडमिट कार्ड में ही कन्फर्म होगा।
ये भी पढ़ें: NLC India में 575 पदों पर भरती, बिना परीक्षा, मेरिट के आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
CTET 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी हो, उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का पूरा पता जरूर चेक कर लें ताकि आखिरी वक्त में कोई परेशानी न हो।
परीक्षा के दिन अपने साथ वैध पहचान पत्र रखना बेहद जरूरी है और CBSE द्वारा जारी सभी परीक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
